
तूफान की दस्तक के बीच दक्षिणी रेलवे ने कैंसिल कीं 118 ट्रेनें, तमिलनाडु समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
AajTak
मौसम विभाग की मानें तो चक्रवाती तूफान 04 दिसंबर तक दक्षिण आंध्र प्रदेश और निकटवर्ती उत्तरी तमिलनाडु तटों से होते हुए पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच जाएगा. चक्रवात के अलर्ट के बीच दक्षिणी रेलवे ने 118 ट्रेनें कैंसिल की हैं. आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट्स.
दक्षिण भारत के दो राज्यों पर चक्रवात मिचौंग का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बन रहे चक्रवात 'Michaung' के मजबूत होने की बात कहते हुए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो साइक्लोन मिचौंग चेन्नई को छोड़ते हुए मंगलवार को नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच लैंडफॉल करेगा. इस वक्त हवा की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा रह सकती है.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, चक्रवात के अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. इसके बाद, यह 4 दिसंबर तक दक्षिण आंध्र प्रदेश और निकटवर्ती उत्तरी तमिलनाडु तटों से होते हुए पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच जाएगा.
118 ट्रेनें कैंसिल चक्रवात के अलर्ट के बीच मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आज और कल भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही, पुडुचेरी सरकार ने पुडुचेरी, कराईकल और यानम क्षेत्रों के कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है. वहीं, अन्य राज्य सरकारों ने अपनी प्रतिक्रिया टीमों को स्टैंडबाय पर रखा है. साथ ही, दक्षिणी रेलवे ने 3-6 दिसंबर के बीच तमिलनाडु में 118 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जिनमें राज्य के अंदर की लंबी दूरी की ट्रेनें भी शामिल हैं.
मछुआरों को तटों से दूर रहने की सलाह मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज यानी 3 और 4 दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है. वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश में 6 दिसंबर तक भारी बारिश जारी रहेगी. ओडिशा में भी 6 दिसंबर तक भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है. भारी बारिश की आशंका के बीच, मौसम विभाग ने मछुआरों को 4 दिसंबर तक बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी और उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों से 4 दिसंबर तक, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश तट से 5 दिसंबर तक और दक्षिण ओडिशा से दूर रहने की सलाह दी है.
इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु और दक्षिणी केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थान पर भारी बारिश दर्ज की गई है. वहीं, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. साथ ही, केरल, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों और पूर्वी गुजरात और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










