
तूफान का तांडव और जमीन से उखड़ गए घर, कारों का लगा ढेर... अमेरिका में चक्रवात के बाद कैसा है राज्यों का हाल?
AajTak
भयंकर तूफान ने अमेरिका के कई राज्यों में भारी तबाही मचाई है, जिसके कारण कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है. मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने घोषणा की कि तीन काउंटियों में छह लोगों की मौत हो गई और तीन और लोग लापता हैं. उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर रात के समय पोस्ट में बताया कि पूरे राज्य में 29 लोग घायल हुए हैं. अर्कांसस में तीन लोगों की मौत हुई है और आठ काउंटियों में 29 लोग घायल हुए हैं. टे
अमेरिका में आए भयंकर तूफान ने कई राज्यों में भारी तबाही मचाई है, जिसके कारण कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है. इस तूफान के वजह से कई राज्यों में स्कूल नष्ट हो गए हैं, सेमी ट्रैक्टर-ट्रेलर पलट गए हैं और कई पेड़ उखड़ गए हैं. इससे हजारों को लोगों के प्रभावित हुए है. साथ ही शनिवार देर रात मौसम के और ज्यादा खराब होने की आशंका है.
कंसास हाईवे पेट्रोल के अनुसार, शुक्रवार को शेर्मन काउंटी में धूल भरी आंधी के कारण कई कारें आपस में टकरा गईं, जिसकी वजह से 8 आठ लोगों की मौत हो गई. जिसमें कम से कम 50 वाहन शामिल थे.
मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने घोषणा की कि तीन काउंटियों में छह लोगों की मौत हो गई और तीन और लोग लापता हैं. उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर रात के समय पोस्ट में बताया कि पूरे राज्य में 29 लोग घायल हुए हैं. अर्कांसस में तीन लोगों की मौत हुई है और आठ काउंटियों में 29 लोग घायल हुए हैं. टेक्सास के पैनहैंडल क्षेत्र में अमरिलो के पास धूल भरी आंधी के कारण हुई कार दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हुई है.
अधिकारियों ने बताया कि मिसौरी में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं, क्योंकि बीती रात आए तूफान में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है. बटलर काउंटी के कोरोनर जिम एकर्स के अनुसार, एक व्यक्ति का घर पूरी तरह से नष्ट हो गया है. जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया, ये घर पहचान में नहीं आ रहा था. बस मलबे का ढेर था. फर्श पूरी तरह से पलट गया था और हम दीवारों पर चल रहे थे.
मलबे में मिले पांच शव
डकोटा हेंडरसन ने बताया कि शुक्रवार रात को जब वह और अन्य लोग अपने घरों में फंसे लोगों को बचा रहे थे तो उन्हें मिसौरी के बुरी तरह प्रभावित वेन काउंटी में उनकी चाची के घर के बाहर मलबे में पांच शव मिले.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












