
तुर्की ने इजरायल को दिखाए तेवर, राष्ट्रपति के इस अनुरोध को किया अस्वीकार
AajTak
गाजा में इजरायल-हमास युद्ध की शुरुआत के बाद से ही तुर्की और इजरायल के रिश्ते खराब चल रहे हैं. बीते हफ्ते तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने घोषणा की थी कि उनका देश इजरायल के साथ अपने आधिकारिक संबंधों को खत्म कर रहा है. अब खबर है कि तुर्की ने इजरायल की तरफ से आए एक अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है.
मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध के बीच तुर्की और इजरायल के रिश्ते निम्नतम स्तर पर है. अब तुर्की ने इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग के एक अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है. दरअसल, इजरायली राष्ट्रपति अजरबैजान की राजधानी बाकू में चल रहे COP 29 जलवायु शिखर सम्मेलन में जाने के लिए तुर्की के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करना चाहते थे. लेकिन तुर्की ने उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है.
तुर्की की सरकारी न्यूज एजेंसी Anadolu Agency की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की के अधिकारियों ने कहा कि इजरायली अधिकारियों ने अनुरोध किया था कि तुर्की 29वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में हिस्सा जाने के लिए हर्जोग के विमान को तुर्की के हवाई क्षेत्र से गुजरने की इजाजत दे. हालांकि, तुर्की के अधिकारियों ने उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया.
इससे पहले इजरायली राष्ट्रपति के कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए हर्जोग सम्मेलन में नहीं जा रहे हैं. अक्टूबर 2023 में इजरायल और हमास के बीच जंग छिड़ने के बाद इजरायल और तुर्की के रिश्ते बेहद खराब हुए हैं.
तुर्की ने इजरायल से तोड़ लिए हैं अपने सभी आधिकारिक संबंध
बीते हफ्ते तुर्की की स्थानीय मीडिया ने राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन के हवाले से यह खबर चलाई कि तुर्की ने इजरायल के साथ अपने सभी आधिकारिक रिश्ते तोड़ लिए हैं.
न्यूज आउटलेट Medya Ege के मुताबिक, एर्दोगन ने कहा, 'एक देश के रूप में तुर्की ने इजरायल के साथ अपने सभी संबंध तोड़ लिए हैं. इस वक्त इजरायल के साथ हमारे कोई संबंध नहीं हैं.' एर्दोगन ने मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष को लेकर कहा कि तुरंत युद्धविराम होना चाहिए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











