
'तुम बेरोजगार हो सकते हो, शायद तलाक भी हो...', टीचर ने छात्रों को भेजा ऐसा VIDEO
AajTak
उत्तर-पश्चिमी चीन के शानक्सी प्रांत की टीचर झू ने एक वीडियो बनाया और इसे अपने छात्रों को 2024 में गाओकाओ यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम देने से पहले उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए भेजा. ये वीडियो काफी अनोखा और खास था.
कई बार स्कूल- कॉलेजों के टीचर छात्रों से कहते हैं कि नहीं पढ़ोगे तो फेल हो जाओगे, कितनी बेइज्जती होगी. इसके अलावा माता पिता भी पढ़ाई के लिए फटकार लगाते हुए बच्चों से कहते हैं कि परीक्षा में अच्छे नंबर नहीं आए तो समाज के चार लोग क्या कहेंगे, रिश्तेदारों के बीच कितनी बेइज्जती हो जाएगी. लेकिन हाल में एक टीचर ने यूनिवर्सिटी का एंट्रेंस एग्जाम देने जा रहे अपने छात्रों को जो वीडियो भेजा वह थोड़ा अनोखा लेकिन खास था.
4 मिलियन बार देखा गया टीचर का वीडियो
उत्तर-पश्चिमी चीन के शानक्सी प्रांत की टीचर झू ने एक वीडियो बनाया और इसे अपने छात्रों को 2024 में गाओकाओ यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम देने से पहले उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए भेजा. 13 दिसंबर को डॉयिन पर पोस्ट किए गए इस खास वीडियो को 4 मिलियन बार देखा गया.
बेरोजगार होना पड़ सकता है, तलाक भी हो सकता है
वीडियो में झू ने कहा कि 'मैं न केवल अपने छात्रों को शुभकामनाएं देना चाहती हूं, बल्कि उन्हें यह बताना भी चाहती हूं कि जीवन में असफल होना ठीक है. हमें उसको स्वीकार करना और उसका सामना करना चाहिए. उन्होंने कहा आपको गाओकाओ का एंट्रेंस दोबारा देना पड़ सकता है, बेरोजगार होना पड़ सकता है या आगे कभी आपका तलाक भी हो सकता है. आपमें से कुछ लोगों का रोमांटिक रिश्ता होगा जिसे दुनिया नहीं समझती हो. फिर झू ने अपने कॉफी मग को अपने हाथ में उठाया और कहा चाहे मेरे हाथ का कॉफी मग कितना भी पुराना क्यों न हो, यह तब तक एक अच्छा मग है जब तक इसमें कॉफी आ सकती है.'
अपने सच को स्वीकार करें

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












