
'तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो...', सपा सांसद रामजी लाल सुमन की विवादित टिप्पणी, बीजेपी बोली- देश से माफी मांगो
AajTak
सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि 'मैं जानना चाहूंगा कि बाबर को आखिर लाया कौन? इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा लाया था'. उन्होंने कहा कि 'मुसलमान अगर बाबर की औलाद हैं तो तुम लोग उस गद्दार राणा सांगा की औलाद हो.'
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर एक विवादित बयान दिया है. इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है. बीजेपी ने सपा सांसद रामजी लाल पर तीखा पलटवार किया है. बीजेपी ने कहा कि कुछ लोग औरंगजेब को हीरो बना रहे हैं, ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाए जो औरंगजेब को हीरो मान रहे हैं.
सबसे पहले ये जानिए कि सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने क्या कहा था? उन्होंने कहा था कि बीजेपी के लोगों का ये तकियाकलाम बन गया है कि इनमें बाबर का DNA है. रामजी लाल ने कहा कि 'मैं जानना चाहूंगा कि बाबर को आखिर लाया कौन? इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा लाया था'. उन्होंने कहा कि 'मुसलमान अगर बाबर की औलाद हैं तो तुम लोग उस गद्दार राणा सांगा की औलाद हो, ये हिन्दुस्तान में तय हो जाना चाहिए कि बाबर की आलोचना करते हो लेकिन राणा सांगा की आलोचना नहीं करते?'
कुछ लोग औरंगजेब को हीरो बना रहेः मनोज तिवारी
रामजी लाल सुमन के इस बयान पर बीजेपी का गुस्सा फूटा है. भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कुछ लोग औरंगजेब को हीरो बना रहे हैं, ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाए जो औरंगजेब को हीरो मान रहे हैं. औरंगजेब देश का शत्रु था. हमने कभी नहीं कहा कि मुसलमान बाबर के वंशज हैं, देश के मुसलमान हमारे हैं.
ऐसे अपवित्र शब्द अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्यः पीपी चौधरी
बीजेपी सांसद पीपी चौधरी ने कहा कि राज्यसभा में सपा सांसद की मेवाड़ के शूरवीर के प्रति अमर्यादित टिप्पणी ने हमारे इतिहास को अपमानित किया है, लोकतंत्र के पावन मंदिर में ऐसे अपवित्र शब्द अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य हैं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










