
तुनिशा का मर्डर या सुसाइड? अब दोनों एंगल से होगी जांच, मां ने को-स्टार शीजान पर लगाया उकसाने का आरोप
AajTak
एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने शनिवार को टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना के बाद परिजन से लेकर फैन्स तक हैरान हैं. तुनिशा की मां ने दोस्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं. घटना को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं. पुलिस का कहना है कि अलीबाबा के सेट पर यूनिट मेंबर्स से पूछताछ की जा रही है.
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत का मामला गरमा गया है. घटना के बाद तमाम सवाल खड़े हो गए हैं. इस बीच, तुनिशा के मां के आरोपों ने पूरे केस की जांच को एक नया मोड़ दे दिया है. मुंबई की वालीव पुलिस ने बताया कि इस घटना सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल से जांच कर रहे हैं. मां ने भी आरोप लगाए हैं. हालांकि, मौके से सुसाइड नहीं मिला है. तुनिशा के दोस्त और को-स्टार शीजान मोहम्मद खान से भी पूछताछ की जा रही है. तुनिशा टीवी सीरियल के सेट पर दोस्त के मेकअप रूम में थीं. फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए नाला सोपला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है.
पुलिस के मुताबिक, तुनिशा के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है. इस केस में आत्महत्या और हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है. नायगांव स्थित टीवी सीरियल सेट के स्टाफ और अन्य साथियों से भी पूछताछ की जाएगी. तुनीशा यहां मुंबई में अपनी मां के साथ रहती थी. मां ने तुनिशा के दोस्त शीजान पर आरोप लगाए हैं. मां ने कहा कि शीजान से परेशान होकर तुनिशा ने आत्महत्या की है. शीजान टीवी शो अली बाबा में तुनिशा के को-एक्टर थे.
दोस्त शीजान के मेकअप रूम में लगाई फांसी
घटना दोपहर करीब साढ़े 3 बजे की है. तुनिशा के दोस्त शीजान ने पुलिस को बताया कि टीवी सीरियल सेट पर जब वो अपना शॉट देकर वापस लौटा तो मेकअप रूम का अंदर से दरवाजा बंद था. उसने आवाज लगाई. लेकिन, जब कोई जवाब नहीं आया तो दरवाजा तोड़ा गया. वहां फांसी के फंदे पर तुनिशा को लटका पाया गया. तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया.
मरने से पहले शेयर की थी इंस्टाग्राम पर स्टोरी

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










