
तीन साल बाद फिर डरा रहा कोरोना! 146 दिन बाद सबसे ज्यादा केस, बरतें ये 8 सावधानियां
AajTak
देश में एक बार फिर कोरोना का कहर देखने को मिलने लगा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजों आंकड़ों ने चिंताएं बढ़ा दी हैं. बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,500 से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए हैं, जो 146 दिन में सबसे ज्यादा हैं. एक दिन में 910 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. देश में 8,601 सक्रिय केस हैं.
देश में तीन साल बाद एक बार फिर कोरोनावायरस डराने लगा है. पूरे देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और तेजी से एक्टिव मामलों की संख्या बढ़ रही है. डेली पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ गया है और यह 1.33 फीसदी हो गया है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,590 नए मरीज मिले हैं. ये संख्या 146 दिनों में सबसे ज्यादा है. भारत में अब कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 8601 हो गई है. इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट मोड पर आ गया है. मंत्रालय ने कोरोना को लेकर जॉइंट एडवाइजरी जारी की है. बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है. लोगों को हाथ साफ रखने और सांस लेने में दिक्कत जैसी अन्य सावधानियों को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया है.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह निर्देश दिए हैं...
i) विशेष रूप से पहले से बीमार और बुजुर्गों को भीड़भाड़ और खराब हवा वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए. ii) स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में ड्यूटीरत डॉक्टर्स, पैरामेडिक्स और अन्य कार्यों के साथ-साथ मरीज और उनके परिजन मास्क जरूर पहनें. iii) भीड़भाड़ और बंद जगहों पर मास्क अवश्य पहनें. iv) छींकते या खांसते समय नाक और मुंह को ढकने के लिए रुमाल/टिश्यू का इस्तेमाल किया जाए. v) हाथों की स्वच्छता बनाए रखें. हाथों को बार-बार धोते रहें. vi) सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से परहेज करें. vii) टेस्टिंग को बढ़ावा दिया जाए और लक्षणों होने पर जल्द जानकारी शेयर करें. viii) सांस की बीमारियों से पीड़ित होने पर सावधानी बरतने की जरूरत है. मिलना-जुलना सीमित करना चाहिए.
मंत्रालय का कहना है कि अस्पताल में दवाओं, बेड, आईसीयू बेड समेत अन्य तैयारियों का पुख्ता इंतजाम किया जाए. अस्पताल की तैयारियों का जायजा लेना जरूरी होगा. चिकित्सा उपकरण, चिकित्सा ऑक्सीजन, मौजूदा दिशानिर्देशों के साथ-साथ वैक्सीनेशन कवरेज पर मानव संसाधन पर ध्यान दिया जाए. इस संबंध में 10 और 11 अप्रैल को देशभर में मॉक ड्रिल की योजना बनाई जा रही है, जिसमें सभी जिलों से स्वास्थ्य सुविधाओं (सार्वजनिक और निजी दोनों) से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे. इससे पहले 27 मार्च (4:30 - 5:30 अपराह्न) को एक वर्चुअल बैठक होगी, जिसमें मॉक-ड्रिल के बारे में राज्यों को पूरी जानकारी दी जाएगी.
दिल्ली में कोरोना के 152 नए केस आए
दिल्ली में शुक्रवार को कोरोनावायरस के 152 नए मामले सामने आए हैं. यहां संक्रमण की दर 6.66 प्रतिशत हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुरुवार को पॉजिटिविटी रेट 4.95 प्रतिशत था और 117 केस दर्ज हुए थे. इससे पहले दिल्ली में पिछले अक्टूबर में तीन अंकों की संख्या में केस दर्ज किए गए थे. देश में H3N2 इन्फ्लूएंजा के मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में नए कोरोना केसों की संख्या में वृद्धि देखी गई है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



