
तीन ओलंपियन समर्थन में, बहन पर 'धोखा' देने का आरोप... रेसलर्स के साथ और खिलाफ कौन?
AajTak
ओलंपिक पदक विजेता पहलवान जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं. दूसरे खेलों में ओलंपिक मेडल जीतने वाले तीन खिलाड़ी अब रेसलर्स के समर्थन में आ चुके हैं. वहीं दो एथलीट उस कमेटी का हिस्सा थे, जिसको रेसलर्स के आरोपों की जांच करनी थी. इस कमेटी पर आरोप है कि उसने WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को क्लीन चिट दे दी है.
बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट... इन नामों को अब से पहले जब भी आपने कहीं सुना होगा, जहन में खुद एक तस्वीर बन जाती होगी. वही बजरंग, वही साक्षी मलिक... जिसने ओलंपिक में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था. इनकी फोटो सर्च करेंगे तो सबसे पहले तस्वीर भी वही सामने आएगी, जिसमें उनके हाथ में जीता हुआ मेडल और तिरंगा है, लेकिन बीते कुछ दिनों से हालात बदल गए हैं.
इन खिलाड़ियों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के चीफ और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. इनकी मांग है कि उनको गिरफ्तार किया जाए. इस मांग के साथ रेसलर्स जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच इन ओलंपिक पदक विजेताओं पर दुनिया के सामने देश की छवि खराब करने का आरोप लग गया है.
खिलाड़ियों पर यह आरोप भी किसी मामूली शख्स ने नहीं बल्कि पीटी उषा ने लगाया है. वह खुद महान एथलीट रही हैं और फिलहाल इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) की अध्यक्ष हैं. भारत की तरफ से 400 मीटर हर्डल रेस में वह चार बार भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. दो बार (1984, 1988) उनको चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा. दोनों ही बार मामूली अंतर से वह कांस्य पदक जीतने से रह गईं थी, लेकिन उनके इस संघर्ष की बदौलत वह कइयों की रोल मॉडल बनीं.
अब जिनपर देश को बदनाम करने का आरोप लगा है, उनके बारे में भी थोड़ा जान लीजिए. पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक खुद ओलंपिक पदक विजेता हैं. पूनिया ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में रेसलिंग (65kg रेसलिंग) में कांस्य पदक जीता था. वहीं साक्षी मलिक ने 2016 रियो ओलंपिक में रेसलिंग में (58kg रेसलिंग) में कांस्य पदक जीता था. वहीं विनेश फोगाट भी 2020 ओलंपिक में भारतीय दल का हिस्सा थीं. हालांकि, क्वॉर्टर फाइनल में उनको हार का सामना करना पड़ा था.
देश को बदनाम करने के आरोप कितने सही हैं और कितने गलत इसका फैसला फिलहाल हम कोर्ट पर छोड़ते हैं. लेकिन इस बीच यह जानना भी जरूरी हो जाता है कि जब दो ओलंपिक पदक विजेता सड़क पर धरना दे रहे हैं, तो ऐसे वक्त में बाकी ओलंपिक पदक विजेता किस तरफ हैं.
भारत ने ओलंपिक में जीते हैं 35 मेडल

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



