
तिलक के बाद तेजस्वी ने पहनी टोपी, अब नीतीश और लालू देंगे इफ्तार पार्टी... दावत पर गरमाई बिहार की सियासत!
AajTak
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव शुक्रवार को दरभंगा पहुंचे. तेजस्वी पहले मंदिर गए और फिर इफ्तार पार्टी में शामिल हुए. पूजा में शामिल हुए तेजस्वी यादव ने पहले तिलक लगाया और इफ्तार पार्टी में जालीदार टोपी पहनी. बीजेपी ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि 'तेजस्वी टीका भूल गए और टोपी पहन ली.'
बिहार में इफ्तार पार्टी पर सियासत गरमा गई है. बीजेपी ने आरजेडी पर निशाना साधा है और तुष्टिकरण का आरोप लगाया है. बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि INDI गठबंधन के लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं इसलिए इफ्तार पार्टी में शामिल होते हैं. कांग्रेस के नेता तो पाकिस्तान के उच्चायुक्त की इफ्तार पार्टी में भी शामिल होते हैं.
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तुष्टिकरण की सियासत नहीं करते हैं. नीतीश कुमार शिवरात्रि में भी शामिल होते हैं, आगे रामनवमी में भी शामिल होंगे. विपक्ष वोट बैंक के लिए सबकुछ करता है. एनडीए सबके साथ और सबके विकास की बात करता है.
पहले मंदिर और फिर इफ्तार पार्टी में तेजस्वी
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव शुक्रवार को दरभंगा पहुंचे. तेजस्वी पहले मंदिर गए और फिर इफ्तार पार्टी में शामिल हुए. पूजा में शामिल हुए तेजस्वी यादव ने पहले तिलक लगाया और इफ्तार पार्टी में जालीदार टोपी पहनी. बीजेपी ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि 'तेजस्वी टीका भूल गए और टोपी पहन ली.'
बीजेपी ने जताई आपत्ति
बीजेपी नेता और बिहार सरकार में मंत्री जिबेश कुमार ने कहा, 'तेजस्वी यादव को शर्म करनी चाहिए कि टीका मिटाकर अब टोपी पहनकर इफ्तार कर रहे हैं. पुजारी तिलक लगाते हैं तो मिटा देते हैं और फिर जालीदार टोपी पहन लेते हैं. हर धर्म का सम्मान होना चाहिए. जालीदार टोपी पहनकर वोट की रोटी सेकते हैं. बिहार की जनता ये सब देख रही है. बहुसंख्यक समाज चुनाव में तेजस्वी को जवाब देगा.'

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










