
तालिबान राज में काबुल एयरपोर्ट पहुंची पहली इंटरनेशनल फ्लाइट, इस्लामाबाद से आई
AajTak
पाकिस्तान के इस्लामाबाद से एक विमान अफगानिस्तान के काबुल पहुंचा है. तालिबान का राज स्थापित होने के बाद ये पहली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट है, जो काबुल पहुंची है.
अफगानिस्तान में तालिबान (Taliban) का राज आने के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय विमानों का संचालन पूरी तरह बंद था. लेकिन सोमवार को पाकिस्तान से एक विमान काबुल के एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, जो तालिबान राज में आई पहली इंटरनेशनल फ्लाइट थी. एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का विमान सोमवार को काबुल एयरपोर्ट पर लैंड किया. हालांकि इसमें सिर्फ 10 ही लोग थे, जिनमें स्टाफ भी शामिल है. इस विमान ने इस्लामाबाद से काबुल के लिए उड़ान भरी. पाकिस्तान की फ्लाइट से पहले कतर से एक डेलिगेशन भी काबुल पहुंच चुका है. PIA की ओर से बयान दिया गया है कि वह जल्द से जल्द अफगानिस्तान (Afghanistan) से जुड़ी सभी फ्लाइट शुरू करना चाहते हैं, हालांकि अभी ये कहना काफी जल्दबाजी होगी कि दोनों देशों की राजधानी के बीच सर्विस कब से रेगुलर हो पाएगी.
ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











