
तालिबान को ये लिस्ट सौंप बाइडेन ने अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी!
AajTak
अफगानिस्तान संकट के बीच तमाम देश अपने नागरिकों और कर्मचारियों को काबुल से निकाल रहे हैं. इस बीच, एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि अमेरिका ने तालिाबन को अपने अधिकारियों, ग्रीन कार्ड होल्डर, और अफगान सहयोगियों की सूची सौंपी थी जिन्हें वहां से निकाला जाना था.
अफगानिस्तान संकट के बीच तमाम देश अपने नागरिकों और कर्मचारियों को काबुल से निकाल रहे हैं. इस बीच, एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि अमेरिका ने तालिबान को अपने अधिकारियों, ग्रीन कार्ड होल्डर, और अफगान सहयोगियों की सूची सौंपी है जिन्हें वहां से निकाला जाना था. तालिबान को यह लिस्ट काबुल के बाहरी इलाकों में एंट्री की इजाजत देने के लिए दी गई थी. हालांकि इस फैसले को लेकर अमेरिकी सांसदों और अफसरों में विवाद शुरू हो गया है. इस फैसले पर सवाल उठाने वालों का कहना है कि ऐसा करके अमेरिका ने लोगों की जान जोखिम में डाल दी. (फोटो-AP) अमेरिकी न्यूज वेबसाइट पोलिटिको (POLITICO) के मुताबिक, पिछले सप्ताह अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद हजारों लोगों की निकासी के लिए यह खाका तैयार किया गया था. तीन अमेरिकी सांसदों ने इसकी जानकारी पोलिटिको के साथ साझा की थी. काबुल पर तालिबान के काबिज होने के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. एयरपोर्ट के बाहर की सुरक्षा की जिम्मेदारी तालिबान के हाथ में आने के बाद बाइडेन प्रशासन ने यह फैसला लिया था. (फोटो-AP)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











