
तारिक 19 साल बाद पिता जिया उर-रहमान की कब्र पर पहुंचे, कल ढाका यूनिवर्सिटी जाएंगे
AajTak
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ऐसे समय में वतन लौटे हैं जब देश अस्थिरता और हिंसा के दौर से गुजर रहा है. देश में राजनीतिक उथल-पुथल जारी है और देश में फरवरी में आम चुनाव होने हैं.
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान 17 साल बाद गुरुवार को वतन लौट आए. उन्होंने शुक्रवार को ढाका में अपने पिता और बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की कब्र पर जाकर श्रद्धांजलि दी.
तारिक रहमान लाल-हरे रंग की बुलेटप्रूफ बस में जिया उद्यान पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पिता की कब्र पर पुष्पांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की. इस दौरान बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश, रैपिड एक्शन बटालियन, पुलिस और सेना के सदस्यों ने मीडियाकर्मियों और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को कब्रिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्र में प्रवेश करने से रोक दिया.
बीएनपी के संस्थापक जियाउर रहमान एक बांग्लादेशी सैन्य अधिकारी थे, जिन्होंने 1977 से लेकर 1981 तक बांग्लादेश के छठे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था. उन्होंने 1978 में लेफ्टिनेंट जनरल के पद से सेना से सेवानिवृत्ति ली थी.
देश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की 30 मई 1981 को हत्या कर दी गई थी. उनकी हत्या सैन्य तख्तापलट की कोशिश के दौरान की गई. उस समय वे चिटगांव के एक आधिकारिक दौरे पर थे और सर्किट हाउस में ठहरे हुए थे.
बता दें कि 60 साल के तारिक रहमान गुरुवार को बांग्लादेश लौटे हैं. वह 2008 से लंदन में अपने परिवार के साथ रह रहे थे. वह आखिरी बार 2006 में अपने पिता की कब्र पर गए थे.
तारिक रहमान शनिवार को उस्मान हादी की कब्र पर भी जाएंगे. वह ढाका यूनिवर्सिटी में हादी की कब्र पर जाएंगे. इसके बाद वह चुनावी अभियान की शुरुआत कर देंगे. वह देश में अपना वोटर कार्ड बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन की औपचारिकताएं भी शुरू करेंगे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








