
तारक मेहता से गायब होने पर बोलीं 'बबीता जी'- अगर मेरी सीन में जरुरत ही नहीं तो...
AajTak
मुनमुन दत्ता ने इंस्टा पोस्ट करते हुए लिखा- पिछले 2-3 दिनों से कुछ चीजें गलत रिपोर्ट की जा रही हैं, जिससे मेरी जिंदगी पर निगेटिव प्रभाव पड़ रहा है. ये पूरी तरह से गलत है कि मैंने काम पर रिपोर्ट नहीं किया. सच तो ये था कि जो भी कहानी लिखी गई, उसमें मेरी मौजूदगी की जरुरत नहीं थी.
शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है. इन दिनों शो में रिजॉर्ट का प्लॉट दिखाया जा रहा है. सीरियल में दिखाया गया कि पूरी गोकुलधाम सोसायटी रिजॉर्ट पहुंची है. इस दौरान एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता शो से गायब दिखीं. जिसके बाद ये अफवाहें उड़ने लगी कि मुनमुन ने ये शो छोड़ दिया है. अब एक्ट्रेस ने इस तरह की खबरों पर रिएक्ट किया है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












