
तारक मेहता... एक्ट्रेस ने कान्स 2024 में फिर किया कमाल, ग्रीन साड़ी में ढाया कहर
AajTak
दीप्ति साधवानी ने कान्स बीच से अपनी कुछ बेहद सुंदर तस्वीरें शेयर की हैं. इन सभी में उन्हें ऑलिव ग्रीन साड़ी पहने देखा जा सकता है. एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज और कुंदन ज्वेलरी पहनी हुई है. उन्होंने अपने बालों को छोटी में बांधा हुआ है. उनके इस ट्रेडिशनल इंडियन लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
टीवी के फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की एक्ट्रेस दीप्ति साधवानी इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में छाई हुई हैं. दीप्ति ने इस साल 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है. ऐसे में उनके कई अलग-अलग लुक्स रेड कारपेट, फ्रांस के बीच और अन्य लोकेशन पर देखने को मिले. रेड कारपेट पर सबसे लंबी ट्रेल वाला खूबसूरत ऑरेंज गाउन पहनने के बाद अब दीप्ति साधवानी को साड़ी पहने देखा गया है.
कान्स में दीप्ति ने पहनी साड़ी
दीप्ति साधवानी ने कान्स बीच से अपनी कुछ बेहद सुंदर तस्वीरें शेयर की हैं. इन सभी में उन्हें ऑलिव ग्रीन साड़ी पहने देखा जा सकता है. एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज और कुंदन ज्वेलरी पहनी हुई है. उन्होंने अपने बालों को छोटी में बांधा हुआ है. बीच पर अपनी साड़ी को लहराते हुए दीप्ति साधवानी ने पोज दिए हैं. उनके इस ट्रेडिशनल इंडियन लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
फोटोज को शेयर करते हुए दीप्ति साधवानी ने कैप्शन लिखा, 'मैं कान्स में साड़ी पहने बिना कैसे रह पाती.' एक्ट्रेस ने बताया कि ये सेमी स्टिच्ड साड़ी डिजाइनर शुभिका के ब्रांड लेबल पापा डोन्ट प्रीच से है. सोशल मीडिया पर दीप्ति के बाकी लुक्स की तरह ये लुक भी छा गया है. फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं. यूजर्स ने दीप्ति साधवानी के पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उन्हें 'खूबसूरत', 'गॉर्जियस' और 'फैबुलस' बताया है.
ऑरेंज गाउन में किया था कमाल
कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत इस साल 14 मई को फ्रांस में हुई थी. हर साल होने वाले इस भव्य फिल्म फेस्टिवल में पहले दिन ही दीप्ति साधवानी ने अपने डेब्यू लुक से लोगों के होश उड़ा दिए थे. रेड कारपेट पर दीप्ति ऑरेंज कलर का खूबसूरत गाउन पहने उतरीं थीं. इसमें अभी तक की सबसे लंबी ट्रेल दी गई थी. डिजाइनर आंचल डे ने दीप्ति साधवानी के इस लुक को तैयार किया था.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












