
'ताकतवर देश नहीं चाहते पावर छोड़ना, UNSC में भारत का स्थायी सदस्य न होना बकवास', Elon Musk ने भारत को खुलकर किया सपोर्ट
AajTak
टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में वैश्विक देशों के सदस्यों के बारे में अपनी बात रखी है और उन्होंने कहा कि ताकतवर देश पावर छोड़ना ही नहीं चाहते, सबसे अधिक आबादी वाला देश होने के बावजूद भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सदस्य न होना बिल्कुल बेतुका है.
टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में वैश्विक देशों के सदस्यों के बारे में अपनी बात रखी है और उन्होंने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का जोरदार समर्थन किया है. दरअसल, बीते दिनों US के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूएनएससी में अफ्रीकी देशों का प्रतिनिधित्व पर अफसोस जताया था. इसी पर टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सबसे अधिक आबादी वाला देश होने के बावजूद भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सदस्य न होना बिल्कुल बकवास है. साथ ही उन्होंने UNSC में अफ्रीका की भी पैरवी की.
एलॉन मस्क ने कहा कि अब संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी संस्थाओं के पुनर्गठन की जरूरत है. समस्या ये है कि वैसे देश जिनके पास अधिक शक्ति है वे इसे अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहते हैं. पृथ्वी पर सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश होने के बावजूद UNSC में भारत का स्थायी सदस्य न होना बकवास है.
मस्क ने कहा कि अफ्रीका को भी सामूहिक रूप से जगह मिलनी चाहिए.
इससे पहले भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर प्रसाद ने स्थायी यूएनएससी सीट के बारे में बात करते हुए कहा कि दुनिया आसानी से चीजें नहीं देती, कभी-कभी लेना भी पड़ता है.
UN के सेक्रेटरी जनरल के ट्वीट के बाद छिड़ा विवाद
जानकारी के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने UNSC के स्थायी सदस्य देशों में कोई भी अफ्रीकी देश का प्रतिनिधित्व न होने पर अफसोस जताते हुए ट्वीट किया था. उन्होंने कहा कि हम यह कैसे मान सकते हैं कि अफ्रीका में अभी भी सुरक्षा परिषद में एक भी स्थायी सदस्य नहीं है? उन्होंने आगे कहा कि संस्थानों को आज की दुनिया के हिसाब से काम करने चाहिए न कि 80 पहले बनाए नियमों के हिसाब से काम करना चाहिए. सितंबर का भविष्य शिखर सम्मेलन वैश्विक शासन सुधारों पर विचार करने और विश्वास के पुननिर्माण का मौका होगा. गुटेरेस की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी मूल के इजरायली उद्योगपति माइकर इसेनबर्ग ने पूछा कि आपका भारत के बारे में क्या ख्याल है. बेहतर ये होगा कि UN को खत्म कर देना चाहिए और रियल लीडरशिप के साथ कुछ नया बनाया जाना चाहिए.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









