
ताइवान से टेंशन के बीच समुद्र में चीन की मजबूत तैयारी, उतारे दो बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर
AajTak
चीन और ताइवान के बीच में जारी तनाव चरम पर पहुंच चुका है. स्थिति ऐसी बन गई है कि अब चीन अपने लड़ाकू विमान ताइवान के एयर स्पेस में भेज रहा है. ताइवान ने भी अपना मिसाइल सिस्टम एक्टिवेट कर लिया है.
चीन और ताइवान के बीच नई तनातनी का दौर शुरू हो चुका है. इस तनाव की स्क्रिप्ट लिखी गई है अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के दौरे से. नैंसी ने एक दौरे ने चीन और ताइवान को आमने-सामने खड़ा कर दिया है. हालात ऐसे हो गए हैं कि कई सालों बाद फिर चीन के लड़ाकू विमान ताइवान के एयर स्पेस में देखने को मिले हैं. इसके अलावा समुद्र में भी ताइवान को आइसोलेट करने के लिए चीन ने उसकी घेराबंदी शुरू कर दी है.
इस समय चीन के दो बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर Taiwan Strait के पास मौजूद हैं. एक है Shandong (CV-17) और दूसरा है Liaoning-001.
Shandong (CV-17)
Shandong (CV-17) की बात करें तो ये एक ऐसा एयरक्राफ्ट कैरियर है जो दूसरे शिपों के साथ चलता है. इस कैरियर में भारी मात्रा में विस्फोटक भी मौजूद रहते हैं. ज्यादातर ये कैरियर Type 075 वाले एसॉल्ट शिप के साथ ही देखा जाता है. ये एयरक्रॉफ्ट कैरियर साल 2017 में कमिशन हुआ था. एक बार में ये कैरियर 36 एयरक्राफ्ट लेकर चल सकता है. इसकी लंबाई 305m है.
Liaoning-001
चीन का Liaoning-001 एयरक्राफ्ट भी काफी अत्याधुनिक है. ये कम से कम 8 वॉरशिप के साथ मिलकर अपना स्ट्राइक ग्रुप बनाता है. इस एयरक्रॉफ्ट कैरियर का कमीशन 1988 में हुआ था. इसकी लंबाई 304 मीटर है. इस कैरियर पर एक बार में 40 एयरक्राफ्ट ले जाएं जा सकते हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









