
तहखानों का तिलिस्म, 12वीं सदी का खजाना और 46 साल... जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार को अब तक क्यों नहीं खोला जा सका?
AajTak
ओडिशा में भगवान जगन्नाथ के मंदिर में जिस खजाने का तहखाना खोला गया है, वह 12वीं सदी का है. यहां 46 साल के बाद रत्न भंडार खोला गया है. इस रत्न भंडार में बेशकीमती जेवरात और अन्य चीजें हैं. इन हीरे जवाहरात की संख्या कितनी है और इनकी कीमत कितनी है, अभी इसकी गणना होनी है. क्या है खजाने के तहखानों का तिलिस्म और मंदिर के रत्न भंडार को अब तक क्यों नहीं खोला जा सका. जानिए इस रिपोर्ट में.
Shri Jagannath Temple: पुरी का जगन्नाथ मंदिर प्राचीनकाल से ही हजारों हिंदू श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है. यह भारत के चार धामों में से एक है. भगवान विष्णु के इस धाम में भगवान जगन्नाथ के साथ उनकी बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र विराजमान हैं. इस मंदिर में 12वीं सदी का खजाना आज भी मौजूद है, इस खजाने को उस समय के राजाओं ने मंदिर को दान में दिया था. इसी तहखाने यानी रत्न भंडार को 46 साल बाद 14 जुलाई को खोला गया. सवाल है कि आखिर ये खजाना इतने सालों तक क्यों नहीं खोला जा सका?
4 अप्रैल 2018 को हाईकोर्ट के आदेश पर 16 सदस्यों की एक टीम पुरी जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश करती है. इस टीम में मंदिर के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर पीके जेना, पुरी के महराज दिव्यदेव सिंह, जिले के कुछ अधिकारी, पुलिस और आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के सदस्य शामिल थे, लेकिन जैसे ही ये टीम मंदिर के नीचे स्थित चैंबर में जांच करने के लिए पहुंचती है तो टीम से कहा जाता है कि रत्न भंडार की चाबियां गुम हो गई हैं.
यह भी पढ़ें: सांपों का डेरा और गुम चाबियां... जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार का क्या है रहस्य? 46 साल से बंद खजाने की पूरी कहानी
इसके बाद टीम बाहर से ही उन चैंबरों की जांच कर वापस लौट जाती है. इसके बाद टीम बाहर से ही उन चैंबरों की जांच कर वापस लौट जाती है. इसके बाद चीफ एडमिनिस्ट्रेटर पीके जेना ने मीडिया के सामने कहा कि टीम ने बाहर से ही रत्न भंडार की जांच कर ली है. उसी शाम मंदिर की कमेटी की बैठक बुलाई जाती है, जिसमें गुम हुईं चाबियों को लेकर चर्चा होती है. इसी मीटिंग का ब्योरा दो महीने बाद मीडिया में लीक हो जाता है, जिसके बाद दुनिया के सामने मंदिर के रत्न भंडार की चाबियां गुम होने की बात सामने आती है.
ये पूरा वाकया अपने पीछे कई सवाल छोड़ जाता है. मसलन वो रत्न भंडार जिसमें भगवान जगन्नाथ के करोड़ों रुपयों के हीरे जवाहरात रखे गए हैं, उसकी चाबियां आखिर कहां गुम हो गईं? मंदिर प्रशासन को जब पहले ही उन चाबियों के गुम होने का पता चल चुका था तो टीम को पहले की क्यों नहीं बता दिया गया? यह जानकारी लोगों के सामने तुरंत क्यों नहीं आई?
यह भी पढ़ें: कल फिर खुलेगा जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, वीडियोग्राफी के साथ शुभ मुहूर्त में होगी खजाने की शिफ्टिंग

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



