
तलाक के बाद मोटी रकम डिमांड कर रही निशा, CCTV कैमरे बंद करते मुझे मारा, एक्टर करण का खुलासा बताया सच
AajTak
करण मेहरा ने कहा “ये बहुत दुख की बात है की, इतने साल की मेहनत इतने साल की आपकी शादी में ये सब हो ये बहुत दुखद है. पिछले एक महीने से डिस्कशन चल रही है क्योंकि कुछ समय से हमारे बीच चीजें ठीक नहीं चल रही है. तो हम सोच रहें थे की हमें अलग हो जाना चाहिए या हम क्या करें, इसलिए हम चीजों को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे.'
करण महरा बीती रात अरेस्ट हुए थे. उनकी पत्नी निशा रावल ने उनपर मारपीट का इल्जाम लगाया है. इस पूरे मामले पर करण ने आजतक से की एक्सक्लूसिव बातचीत की है. करण ने पत्नी निशा संग रिश्ते में आई खटास और केस की पूरी सच्चाई बताई है. उन्होंने कहा कि उनपर झूठा केस किया गया है. करण मेहरा ने कहा, ये बहुत दुख की बात है की, इतने साल की मेहनत इतने साल की आपकी शादी में ये सब हो ये बहुत दुखद है. पिछले एक महीने से डिस्कशन चल रही है क्योंकि कुछ समय से हमारे बीच चीजें ठीक नहीं चल रही है. तो हम सोच रहें थे की हमें अलग हो जाना चाहिए या हम क्या करें, इसलिए हम चीजों को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे. निशा के भाई रोहित सेठी भी आए हुए थे चीजें सुधरने , निशा और उनके भाई ने एक एलिमनी अमाउंट मांगा लेकिन वो अमाउंट इतना ज्यादा था कि मैंने कहा की मेरे लिए ये पॉसिबल नहीं है, एलिमनी को लेकर ही बात चल रही थी कल रात भी. इसपर बातें हुई रात 10 बजे वो मेरे पास आए इस चीज को लेकर, तब भी मैंने उन्हें कहा कि ये नहीं हो पाएगा मुझसे.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












