
तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका... तीन महिलाओं की मौत, चार घायल, CM ने किया मुआवजे का ऐलान
AajTak
तमिलनाडु के विरुधुनगर से दुखद घटना सामने आई है. यहां एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के दौरान तीन महिला कर्मचारियों की मौत हो गई. इस फैक्ट्री के केमिकल मिक्सिंग और स्टोरेज रूम में धमाका हुआ था, जिसमें 10 कमरों को नुकसान पहुंचा. इस हादसे में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिवाकासी सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है.
तमिलनाड के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. यह विस्फोट उस कमरे में हुआ, जहां फैंसी पटाखों के लिए केमिकल का मिक्सर और स्टॉक किया जा रहा था. विस्फोट के बाद फैक्ट्री के लगभग 10 कमरे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए.
जानकारी के अनुसार, जिस पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ, उसमें कुल 60 कमरे थे, जहां करीब 200 लोग काम कर रहे थे. ये लोग केमिकल का मिश्रण, उन्हें सुखाने और पैकिंग का काम कर रहे थे. उसी दौरान ब्लास्ट हो गया. इसमें दुर्भाग्य से कालैचेल्वी, मरियमल और तिरुवाइमोजी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि भाक्यालक्ष्मी, रामसुब्बू, लक्ष्मी और गोमती घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए सिवाकासी सरकारी अस्पताल भेजा गया है. घायलों की स्थिति के बारे में फिलहाल पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन इलाज जारी है.
यह भी पढ़ें: बनासकांठा: पटाखा फैक्ट्री में आग का तांडव, 20 जिंदगियां खाक, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों-घायलों को सहायता राशि का ऐलान
विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है, और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या यह लापरवाही या किसी तकनीकी खामी के कारण हुआ. फैक्ट्री में फैंसी पटाखे बनाए जाते थे, जिसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए 4 लाख रुपये की सहायता, गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों के लिए 1 लाख रुपये और हल्की चोटों से ग्रसित व्यक्तियों के लिए 50,000 रुपये की घोषणा की है.
हादसे के बाद सरकार ने आश्वासन दिया है कि पटाखा फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाएगा, खासकर उन स्थानों पर जहां खतरनाक केमिकल्स के साथ काम किया जाता है. स्थानीय अधिकारियों ने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








