
तपस्या, राधिका और रूबी... गुरुग्राम की ट्रांसजेंडर्स के लिए खत्म क्यों नहीं होती रात?
AajTak
गुरुग्राम की सड़कों पर भागती लग्जरी कारें, आलीशान इमारतें, आईटी कंपनियों के ऊंचे-ऊंचे दफ्तर, शॉपिंग मॉल्स के अलावा भी यहां बहुत कुछ है जो इसे साइबर सिटी के साथ ही ड्रीम सिटी का विशेषण देने को मजबूर करता है. लेकिन इस चकाचौंध से इतर यहां एक स्याह दुनिया भी है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.
दिल्ली-एनसीआर में शामिल गुरुग्राम को देश की सबसे चमक-दमक वाली मेट्रो सिटीज में से एक माना जाता है. सड़कों पर भागती लग्जरी कारें, आलीशान इमारतें, आईटी कंपनियों के ऊंचे-ऊंचे दफ्तर, शॉपिंग मॉल्स के अलावा भी यहां बहुत कुछ है जो इसे साइबर सिटी के साथ ही ड्रीम सिटी का विशेषण देने को मजबूर करता है. लेकिन इस चकाचौंध से इतर यहां एक स्याह दुनिया भी है. इसी दुनिया का हिस्सा हैं तपस्या. 10x12 के कमरे में जिंदगी गुजार रहीं तपस्या ट्रांसजेंडर और सेक्स वर्कर हैं. उनसे कुछ देर की बातचीत ही आपको दुनियाभर में ट्रांसजेडर्स के हक, तरक्की पसंदगी की बातें, तर्क और परिभाषाएं बेमानी लगने लगेंगी.
तपस्या एक घटना के जिक्र से अपने बारे में बताना शुरू करती हैं, 'मैं हमेशा की तरह उस दिन अपनी तयशुदा जगह पर खड़ी थी. तभी मेरे सामने एक कार आकर रुकी. कार में बैठा लड़का उतरकर मेरे पास आया और मुझसे रेट पूछा. मेरे रेट बताने पर वो कहता है कि इससे दस गुना ज्यादा पैसा देगा. मैं उसके साथ जाने को तैयार हो जाती हूं. कार में बैठकर थोड़ी दूर जाने पर उसके कुछ दोस्त भी आकर बैठ जाते हैं. मैं विरोध करती हूं कि एक से ज्यादा लोगों के बारे में कोई बात तय नहीं हुई थी तो वो मुझे गंदी गालियां देते हैं. कहते हैं कि काम करके इसे ट्रेन की पटरी पर फेंक देंगे. मैं बड़ी मुश्किल से उनसे पीछा छुड़ाकर वहां से भागने में कामयाब हो पाई.'
इतना कहते-कहते तपस्या का गला भर आता है. कुछ पूछा जाए, उससे पहले वो खुद बोलती हैं- 'आखिर कौन ये काम करना चाहता है. लेकिन न करें तो और करें भी क्या? नौकरी कोई देगा नहीं और खाने-जीने के लिए कुछ तो करना पड़ेगा.'
मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले की रहने वाली तपस्या सेक्स वर्कर हैं. रात में जब हम और आप अपने घरों में सो रहे होते हैं, उस वक्त तपस्या और उनके जैसी कई सेक्स वर्कर गुरुग्राम की सड़कों पर ग्राहकों का इंतजार कर रही होती हैं.
तपस्या बताती हैं कि जन्म भले ही लड़के के शरीर में हुआ हो, लेकिन वो कभी भी इस शरीर को स्वीकार नहीं कर पाईं. उन्हें हमेशा लगता रहा कि जैसे उनकी आत्मा किसी दूसरे शरीर में कैद हो. 12-13 साल की उम्र से जब शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, तो उनके भी हुए.
लड़कों के साथ घूमना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आता था. लेकिन लड़कियों से बातें करना, उनकी तरह कपड़े पहनना, घर के काम करना अच्छा लगता था. सिर से मां का साया पैदा होने के कुछ महीनों बाद ही उठ गया था. घर में पिता और भाई थे, जिन्हें ये सब नामंजूर था. वो समझाते कि लड़कों की तरह चलो, बाल छोटे रखो, नहीं मानने पर गालियां देते, पीटते.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



