
तन पर कपड़े नहीं, टूटी हड्डियां और... महिला को पति ने 12 साल तक कैद करके रखा, ऐसे हुई आजाद
AajTak
पुलिस ने एक महिला को 12 साल बाद आजाद कराया है. वो एक अपार्टमेंट के कमरे में कैद मिली है. उसे यहां उसके पति ने कैद करके रखा था. महिला की हालत काफी खराब है.
एक महिला को उसके पति ने 12 साल से कैद करके रखा हुआ था. उसे अब आजाद कराया गया है. साथ ही पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है. महिला काफी बुरी हालत में मिली है. उसके सिर पर बाल नहीं थे. उसे पति ने गंजा करके रखा था. शरीर की हड्डियां टूटी हुई थीं. महिला एक अपार्टमेंट के बेडरूम में मिली है. पुलिस ने कहा कि उसके शरीर पर काफी चोट हैं. मामला फ्रांस का है.
फ्रांस की पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने जर्मनी के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है. उसके घर से उसकी पत्नी को 12 साल बाद आजाद कराया गया है. पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि महिला भी जर्मनी की ही नागरिक है. वो बिना कपड़ों के मिली है. उसके शरीर पर कई चोट मिली हैं. कई हड्डियां टूटी हुई हैं. माना जा रहा है कि उसे टॉर्चर किया जाता था. पुलिस ने बताया कि बेडरूम को मेटल की तारों से बंद करके रखा गया था. घटना पूर्वी फ्रांस के फोरबैक की है. ये जगह जर्मनी की सीमा के पास है.
यह भी पढ़ें- घर और परिवार दोनों को पड़ोसी ने किया कब्जा! शख्स हैरान, सामने आया अजीबोगरीब मामला
पुलिस को किया था फोन
एक पुलिस सूत्र ने बताया कि 53 साल की महिला ने जर्मनी की पुलिस को फोन किया था. जिन्होंने फ्रांस की पुलिस को अलर्ट किया. सूत्र ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि महिला के हाथ फोन लग गया था और उसने पश्चिमी जर्मनी के विस्बाडेन में पुलिस को फोन किया. उसकी दोनों टांगों और उंगलियों में फ्रैक्चर है. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
पति पर कौन से आरोप लगे?

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












