
तंजानिया में दर्दनाक हादसा, सोने की खदान ढहने से 22 लोगों की मौत
AajTak
खनन कर रहे लोगों ने लगभग दो से तीन सप्ताह पहले खनिजों से समृद्ध क्षेत्र की खोज की थी और सरकार द्वारा भौतिक और पर्यावरणीय सुरक्षा और प्रक्रियाओं को मंजूरी देने से पहले खनन शुरू कर दिया था.
तंजानिया में एक बड़ा हादसा हो गया. भारी बारिश के बाद एक खदान के ढहने से 22 लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि करीब 24 से 38 साल की उम्र के लोगों का एक ग्रुप इस खदान में खनन का काम कर रहा था, जहां भारी बारिश के कारण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक जिला आयुक्त साइमन सिमलेंगा ने बताया कि शुरुआत में हमें बताया गया था कि खदानों में 19 से 20 लोग फंसे हुए थे, लेकिन दुर्भाग्य से 22 शव निकाले गए हैं. उन्होंने कहा कि खोज और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. हालांकि मलबे में दबे सभी शवों को निकाल लिया गया है. यह हादसा सिमियू क्षेत्र में हुआ.
सिमलेंगा ने कहा कि खनन कर रहे लोगों ने लगभग दो से तीन सप्ताह पहले खनिजों से समृद्ध क्षेत्र की खोज की थी और सरकार द्वारा भौतिक और पर्यावरणीय सुरक्षा और प्रक्रियाओं को मंजूरी देने से पहले खनन शुरू कर दिया था. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय खनन अधिकारी ने उनसे मुलाकात की और उन्हें खनन करने से रोक दिया था, क्योंकि वह जरूरी प्रक्रियाओं पर काम कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि जो लोग खदान में गए उन्होंने सरकारी आदेश की अवहेलना की और शुक्रवार देर रात ही खनन शुरू कर दिया. इससे एक हिस्सा धंस गया और वे अंदर फंस गए.
बता दें कि तंजानिया की सरकार ने छोटे पैमाने के खनिकों की सुरक्षा में सुधार के लिए कई साल तक काम किया है, लेकिन तंजानिया में अभी भी असुरक्षित और अनियमित अवैध खनन होता है, जो दक्षिण अफ्रीका, घाना और माली के बाद अफ्रीका का चौथा सबसे बड़ा सोना उत्पादक है.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









