
ढाका भूकंप में मरने वालों की संख्या 10 हुई, 100 से ज्यादा घायल... इमारतें ढहीं, मची अफरा-तफरी, सड़कों पर भागे लोग
AajTak
बांग्लादेश की राजधानी ढाका और उसके आसपास के जिलों में शुक्रवार को 5.7 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, आग लग गई और अफरा-तफरी मच गई. घबराए हुए लोग सड़कों पर देखे गए.
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार सुबह आए 5.7 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. तेज झटकों से इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं. कई इलाकों में आग लग गई और घबराए लोग सड़कों पर भागते नजर आए. नरसिंडी को भूकंप का केंद्र बताया गया है, जहां सबसे अधिक क्षति पहुंची है.
अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ढाका और आसपास के जिलों में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. कई इमारतों में दरारें आईं, कुछ जगह आग लगी और लोगों में भारी दहशत फैल गई.
कहां-कहां हुई मौतें...
- ढाका में 4 मौतें - नरसिंडी में 5 मौतें (यही भूकंप का एपिसेंटर था) - नारायणगंज में 1 मौत हुई.
नरसिंडी, राजधानी ढाका से लगभग 13 किलोमीटर दूर स्थित है. ढाका के बाहरी औद्योगिक इलाके गजीपुर में सबसे ज्यादा अफरा-तफरी मची और यहां 100 से ज्यादा वर्कर घायल हो गए. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गजीपुर में फैक्ट्रियों में काम कर रहे मजदूर झटकों के दौरान इमारतों से बाहर भागते समय भगदड़ में घायल हुए हैं.
बोंगशल में बिल्डिंग रेलिंग गिरने से तीन की मौत

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











