
ड्रोन दिखने के बाद बंद किया गया जर्मनी का म्यूनिख एयरपोर्ट, रोकी गईं 17 फ्लाइट्स, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें
AajTak
म्यूनिख एयरपोर्ट को गुरुवार देर रात ड्रोन दिखने के कारण अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा, जिससे 17 उड़ानें रोक दी गईं और लगभग 3,000 यात्री प्रभावित हुए. 15 आने वाली उड़ानों को अन्य शहरों और पड़ोसी देशों की ओर मोड़ दिया गया. यूरोप में ड्रोन की बढ़ती घटनाओं के चलते सुरक्षा अलर्ट जारी है, खासकर रूस पर नाटो हवाई क्षेत्र में घुसपैठ के आरोपों के बाद.
जर्मनी के म्यूनिख एयरपोर्ट को गुरुवार देर रात ड्रोन दिखने की वजह से अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा. एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे के बाद ड्रोन दिखने की कई घटनाओं के चलते 17 उड़ानों को रोक दिया गया, जिससे करीब 3,000 यात्री प्रभावित हुए.
इसके अलावा 15 आने वाली उड़ानों को मजबूरन जर्मनी के अन्य शहरों- स्टुटगार्ट, नूर्नबर्ग और फ्रैंकफर्ट- के साथ-साथ पड़ोसी देश ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना की ओर मोड़ दिया गया. बताया गया है कि इस साल की पहली छमाही में बवेरिया स्थित म्यूनिख एयरपोर्ट करीब 2 करोड़ यात्रियों को सेवा दे चुका है.
ड्रोन के डर से हाई अलर्ट पर यूरोप
म्यूनिख एयरपोर्ट यूरोप में ड्रोन देखे जाने के बाद हवाई सेवाओं को बंद करने की घटना का ताजा उदाहरण है. इससे पहले डेनमार्क के कई एयरपोर्ट्स पर ड्रोन दिखने से दसियों हजार यात्री फंस गए थे. इसके बाद डेनमार्क ने सभी सिविल ड्रोन उड़ानों पर रोक लगा दी थी.
पिछले कुछ हफ्तों से यूरोप ड्रोन देखे जाने की घटनाओं के चलते हाई अलर्ट पर है. रूसी ड्रोन के पोलैंड और रोमानिया में नाटो हवाई क्षेत्र में घुसपैठ के आरोपों के साथ-साथ एस्टोनिया के हवाई क्षेत्र में रूसी लड़ाकू विमानों की ओर से कथित उल्लंघन ने भी चिंता बढ़ा दी है.
रूस ने खारिज किए डेनमार्क के आरोप

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.










