
ड्राइवर ने ड्यूटी से पहले दोस्तों के साथ बस में पी थी शराब... महेंद्रगढ़ बस हादसे में नया खुलासा, 6 बच्चों की हुई थी मौत
AajTak
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुए स्कूल बस हादसे में पुलिस ने नया खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ड्राइवर ने बस में ही बैठकर अपने साथियों के साथ शराब पी थी, इसके बाद बस लेकर बच्चों को लेने निकला था. इस हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई थी और कई बच्चे घायल हुए थे.
Mahendragarh Bus Accident: हरियाणा में 11 अप्रैल को महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई थी. इसमें छह मासूम बच्चों की जान चली गई थी. यह हादसा उन्हानी के पास हुआ था. पुलिस ने इस मामले को लेकर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि स्कूल बस चालक ने शराब पी रखी थी. शराब के नशे में ड्राइवर बस चला रहा था. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
इस मामले की जांच में पुलिस ने पता लगाया कि बस चालक ने सेहलंग से बस में अपने साथियों के साथ बैठकर शराब पी थी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस चालक के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान सेहलंग के रहने वाले हरीश उर्फ निट्टू और संदीप के रूप में हुई है.
यह भी पढ़ें: Haryana: महेंद्रगढ़ बस हादसे के मामले में स्कूल को मिला कारण बताओ नोटिस, प्रिंसिपल सहित 3 गिरफ्तार, 6 छात्रों की हुई थी मौत
पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी बस चालक धर्मेंद्र ने बस में बैठकर शराब पी थी. इसके बाद बच्चों को स्कूल के लिए लाने के लिए निकला था. पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के दिशा निर्देश में कार्रवाई के लिए डीएसपी कनीना के नेतृत्व में सीआईए महेंद्रगढ़, थाना शहर कनीना की टीमों का गठन किया गया.
एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले में तत्परता से कार्रवाई की और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया. टीम ने बस चालक धर्मेंद्र निवासी सेहलंग, स्कूल की प्रिंसिपल दीप्ति निवासी कनीना और होशियार सिंह निवासी कनीना को गिरफ्तार किया, जिन्हें कल कोर्ट में पेश कर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया. इनसे पूछताछ की जा रही है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







