
ड्रग्स केस: अनन्या पांडे को NCB का समन, आर्यन की चैट्स से जुड़ा है कनेक्शन?
AajTak
मुंबई ड्रग्स केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. एनसीबी की टीम ने गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के घर पहुंची हैं. सिर्फ अनन्या पांडे के घर ही नहीं एनसीबी की टीम शाहरुख खान के घर मन्नत भी गई है.
मुंबई ड्रग्स केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. एनसीबी की टीम गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के घर पहुंची है. अनन्या पांडे को एनसीबी ने समन भी किया है. एक्ट्रेस को एजेंसी ने आज दोपहर 2 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है. अनन्या पांडे जाने माने एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं. सिर्फ अनन्या के घर ही नहीं एनसीबी की टीम शाहरुख खान के घर मन्नत में भी सर्च ऑपेरशन कर रही है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












