
डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा से पहले अमेरिका ने UAE को 1.4 बिलियन डॉलर के हथियार पैकेज को दी मंजूरी
AajTak
US के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए लगभग 1.4 बिलियन डॉलर के हथियार बेचने को मंजूरी दे दी है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, यूएई 1.32 बिलियन डॉलर की लागत से छह CH-47F चिनूक हेलीकॉप्टर खरीदेगा. साथ ही UAE F-16 फाइटर जेट्स के पार्ट्स और अन्य रखरखाव सेवाओं के लिए लगभग 130 मिलियन डॉलर खर्च करेगा.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मिडिल ईस्ट यात्रा शुरू करने के साथ ही US के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए लगभग 1.4 बिलियन डॉलर के हथियार बेचने को मंजूरी दे दी है. ये ट्रंप की इस इलाके की यात्रा का तीसरा खाड़ी देश है.
मंजूरी के अनुसार, यूएई 1.32 बिलियन डॉलर की लागत से छह CH-47F चिनूक हेलीकॉप्टर खरीदेगा. साथ ही UAE F-16 फाइटर जेट्स के पार्ट्स और अन्य रखरखाव सेवाओं के लिए लगभग 130 मिलियन डॉलर खर्च करेगा.
चिनूक हेलीकॉप्टर अपनी बहुमुखी प्रतिभा और परिवहन क्षमता के लिए जाने जाते हैं जो यूएई की सैन्य गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे.
'मजूबत होगा सैन्य और विश्वास सहयोग'
विदेश मंत्रालय के अनुसार, ये बिक्री अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को बढ़ावा देगी. साथ ही यूएई की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करेगी. इस समझौते से दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग और विश्वास और मजबूत होने की उम्मीद है.
ये हथियार पैकेज दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का हिस्सा है. यूएई जो पहले से ही अमेरिकी हथियारों का एक प्रमुख खरीदार है, इस समझौते के जरिए से अपनी सैन्य क्षमताओं को और बढ़ाएगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








