
डोनाल्ड ट्रंप का 25% 'ऑटो टैरिफ' बिगाड़ेगा इन भारतीय कंपनियों का खेल, अमेरिका में बड़ा है कारोबार
AajTak
25% Tariff On Imported Cars: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में आयतित कारों पर 25 फीसदी का हाई टैरिफ लगा दिया है और ये 2 अप्रैल से लागू होने वाला है. इसका असर भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर की कुछ दिग्गज कंपनियों पर दिख सकता है, जिनका US में बड़ा कारोबार है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर बड़ा टैरिफ बम फोड़ दिया है. ओवल ऑफिस में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ऐलान किया कि US में इंपोर्ट होने वाली सभी विदेशी कारों पर अब 25% टैरिफ लगाया जाएगा. सबसे बड़ी बात ये कि US President ने अपने बयान में ये भी स्पष्ट कर दिया है कि ये कोई अस्थायी फैसला नहीं है, बल्कि स्थायी है. अमेरिका के इस फैसले से ऑटोमोबाइल सेक्टर की कई दिग्गज भारतीय कंपनियों पर भी असर पड़ सकता है. इसमें Tata Motors से लेकर Mahindra और Eicher Motors तक शामिल हैं.
3 अप्रैल से शुरू हो जाएगी वसूली राष्ट्रपति ट्रंप ने ऑटो आयात पर 25 फीसदी का हाई टैरिफ लगाने का ऐलान करने के साथ ही कहा कि अमेरिका उन सभी कारों पर प्रभावी रूप से ये टैरिफ लगाएगा जो देश में नहीं बनी हैं. हालांकि, अगर आप अपनी कार अमेरिका में बनाते हैं तो उस पर कोई टैरिफ लागू नहीं होगा. नया टैरिफ 2 अप्रैल से लागू होने वाला है और इसकी वसूली भी अगले दिन ही यानी 3 अप्रैल से होनी शुरू हो जाएगी. एक्सपर्ट्स की मानें, तो इस कदम से अमेरिकी ग्राहकों को महंगाई का सामना करना पड़ सकता है. वहीं ट्रंप के इस फैसले से भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर असर देखने को मिल सकता है.
भारतीय निर्यात पर दिखेगा असर गौरतलब है कि भारत से अमेरिका को कई तरह के वाहन निर्यात किए जाते हैं. भारत से अमेरिका को ऑटोमोबाइल, ट्रक, और मोटरसाइकिल निर्यात किए जाते हैं. इसमें टाटा मोटर्स से लेकर आयशर मोटर्स तक के वाहन शामिल हैं. साल 2023 में, भारत ने US को 37.14 मिलियन डॉलर वैल्यू के मोटर वाहन निर्यात किए गए थे. भारत अब तक विदेशों से आने वाली गाड़ियों पर 100 फीसदी से ज्यादा शुल्क वसूल करता रहा है. वहीं डोनाल्ड ट्रंप भी कई बार इसका जिक्र कर चुके हैं. भारत से अमेरिका को निर्यात की जाने वाली कारों की अगर बात करें, तो इनमें ज्यादातर Sedan और Hachback हैं.
ऑटो सेक्टर में ट्रेड वॉर बढ़ने की आशंका ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स के मामले में भारत अमेरिका के लिए सबसे बड़े निर्यातक देशों में शामिल है. देश से इंजन पार्ट्स, ट्रांसमिशन कंपोनेंट्स और इलेक्ट्रिकल सिस्टम समेत कई प्रोडक्ट अमेरिका भेजे जाते हैं. अमेरिका भारत समेत दुनियाभर के देशों से करीब 300 अरब डॉलर के ऑटो कंपोनेंट का आयात करता है. डोनाल्ड ट्रंप ने 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान करते हुए बताया कि यह नीति डॉमेस्टिक प्रोडक्शन (Domestic Manufacturing) को बढ़ावा देने वाली है. राष्ट्रपति ट्रंप के इस ऐलान से भारत ही नहीं, बल्कि यूरोप, जापान और दक्षिण कोरिया सहित प्रमुख मोटर वाहन विनिर्माण देशों के साथ व्यापार तनाव बढ़ने का खतरा है.
Tata का अमेरिका में बड़ा कारोबार टाटा मोटर्स एक ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनी है और अमेरिका में इसका बड़ा कारोबार है. वह जगुआर लैंड रोवर (JLR) के माध्यम से वहां मौजूद है. टाटा मोटर्स ने 2008 में फोर्ड से जगुआर लैंड रोवर (JLR) का अधिग्रहण किया था, जो अब टाटा मोटर्स का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और अमेरिका में भी इसका संचालन होता है. इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक, Mahindra & Mahindra का USA में बिजनेस है. तो वहीं आयशर मोटर्स हैवी वाहन के साथ कंपनी की मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड की बड़ी डिमांड है.
इन शेयरों पर दिखेगा असर ट्रंप के इस बड़े फैसले का असर गुरुवार को शेयर मार्केट (Share Market) में कारोबार ओपन होने के साथ इन कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. बता दें कि Tata Motors Share बीते कारोबारी दिन बुधवार को 0.41% फिसलकर 707.40 रुपये पर क्लोज हुआ था. इसके अलावा Eicher Motors Stock भी मामूली 0.61% फिसलकर 5,398 रुपये पर बंद हुआ था. Mahindra & Mahindra Share की बात करें, तो ये 2742 रुपये पर क्लोज हुआ था.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.


