
डॉक्टर मुस्तैद, 233 राहत शिविर तैयार, रेस्क्यू की पूरी तैयारी... तमिलनाडु में दित्वा साइक्लोन को लेकर हाई अलर्ट
AajTak
चक्रवाती तूफान दित्वा को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तमिलनाडु के कड्डालोर जिले में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसके बाद जिला प्रशासन ने 22 बेहद संवेदनशील और 39 उच्च संवेदनशील इलाकों की पहचान कर जरूरी उपकरण व कर्मी तैनात कर दिए हैं.
चक्रवाती तूफान दित्वा को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु के कड्डालोर जिले के लिए अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरी तरह से सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है. कड्डालोर के जिला कलेक्टर सिबी अधित्य सेंटिल कुमार ने बताया कि जिले में 22 बेहद संवेदनशील और 39 उच्च संवेदनशील इलाके चिन्हित किए गए हैं, जहां आमतौर पर जलभराव की स्थिति बनती है.
उन्होंने कहा कि इन इलाकों में मोटर समेत जरूरी उपकरण और कर्मचारी पहले से तैनात कर दिए गए हैं, ताकि पानी भरते ही तुरंत निकासी की जा सके. इसके साथ ही 233 राहत शिविर तैयार किए गए हैं, जहां जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित पहुंचाया जा सकेगा और उन्हें भोजन व पानी की सुविधा दी जाएगी.
1.5 लाख लोगों के लिए राहत शिविर तैयार
उन्होंने कहा कि फिलहाल बारिश शुरू नहीं हुई है, इसलिए अभी लोगों को निकाला नहीं गया है, लेकिन सभी राहत केंद्र पूरी तरह तैयार हैं. ये केंद्र करीब 1.5 लाख लोगों को आश्रय देने में सक्षम हैं. जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में बैकअप बिजली व्यवस्था, पर्याप्त दवाइयां और तैनात मेडिकल स्टाफ मौजूद है. डॉक्टर 24 घंटे ड्यूटी पर काम कर रहे हैं.
कलेक्टर ने बताया कि अगले दो हफ्तों में प्रसव कराने वाली गर्भवती महिलाओं की सूची भी पहले से तैयार कर ली गई है. जिला कलेक्ट्रेट में 24x7 कंट्रोल रूम सक्रिय है और आम लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1077 जारी किया गया है, जिस पर शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाएगी.
श्रीलंका में तबाही, भारत ने भेजी मदद

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










