
डेढ़ साल की प्लानिंग, ट्रकों में ड्रोन और एक बटन दबाते ही 40 बॉम्बर्स तबाह... यूक्रेन ने चंद पैसों से किया रूस का अरबों का नुकसान
AajTak
यूक्रेन ने रूस के चार एयरबेस पर ऑपरेशन
रूस-यूक्रेन के बीच तीन साल की जंग में यूक्रेनी शहरों में भयंकर तबाही देखी गई. रूसी सेना ने यूक्रेन के अंदर घुसकर अंधाधुन बम बरसाए, लेकिन यूक्रेन की तरफ से रविवार को किया गया हमला पुतिन प्रशासन के लिए बड़ा नुकसानदेह साबित हुआ है. यूक्रेन ने बड़ी ही चालाकी से रूस के एयरबेस पर हमला बोल दिया, और बम बरसाने वाले विमानों को तबाह कर दिया. इस हमले की प्लानिंग एक-डेढ़ साल में की गई, और फिर सटीकता से इसे अंजाम दिया गया.
यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) ने रूस के चार अलग-अलग एयरबेस पर हमला किया है, जिसमें 41 भारी रूसी बॉम्बर्स विमानों को निशाना बनाया गया. यूक्रेन की मीडिया संस्थानों में एक The Kyiv Independent ने सुरक्षा सेवा के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है.
यह भी पढ़ें: रूस के 4 एयरबेस पर यूक्रेन का ड्रोन अटैक, बम बरसाने वाले 40 विमानों को तबाह करने का दावा
ऑपरेशन "Web" के तहत रूसी एयरबेस को बनाया गया निशाना
रिपोर्ट के मुताबिक, ऑपरेशन का नाम "वेब (Web)" रखा गया था और इस योजना को बनाने में डेढ़ साल का समय लगा. इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए यूक्रेन ने फर्स्ट-पर्सन-व्यू (FPV) ड्रोन का इस्तेमाल किया, जिन्हें ट्रकों में बने लकड़ी के मोबाइल केबिन्स में छिपा कर रूस के अंदर भेजा गया था. रिपोर्ट में बताया गया है, "जब सही समय आया, तो उन केबिन्स की छतें रिमोट से खोली गईं और ड्रोन सीधे रूसी बॉम्बर्स विमानों को निशाना बनाने के लिए उड़ गए."
ड्रोन हमलों में रूस के चार एयरबेस को टारगेट किया गया:

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









