
डीजीएमओ Lt Gen राजीव घई को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ
AajTak
डिप्टी-चीफ (स्ट्रैटेजी) एक नया पद है, जो भारतीय सेना के ऑपरेशन एंड इंटेलिजेंस डायरेक्टोरेट (संचालन और खुफिया निदेशालय) के अलावा अन्य महत्वपूर्ण विंग की देखरेख करेगा. रक्षा मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह पद भारतीय सेना में सबसे महत्वपूर्ण नियुक्तियों में से एक माना जाता है.
भारतीय थल सेना के डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (स्ट्रैटेजी) अपॉइंट किया गया है. ले. जनरल राजीव घई इंडियन आर्मी के वही अफसर हैं जिनसे पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने एयरबेसों पर भारत के हमलों के दौरान युद्ध विराम के लिए संपर्क किया था. रक्षा मंत्रालय ने 9 जून को घोषणा की कि लेफ्टिनेंट जनरल घई सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) के रूप में अपनी वर्तमान भूमिका में काम करना जारी रखेंगे.
डिप्टी-चीफ (स्ट्रैटेजी) एक नया पद है, जो भारतीय सेना के ऑपरेशन एंड इंटेलिजेंस डायरेक्टोरेट (संचालन और खुफिया निदेशालय) के अलावा अन्य महत्वपूर्ण विंग की देखरेख करेगा. रक्षा मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह पद भारतीय सेना में सबसे महत्वपूर्ण नियुक्तियों में से एक माना जाता है. इससे पहले गत 4 जून को लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तम युद्ध सेवा पदक (UYSM) से सम्मानित किया था. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ गोलीबारी बंद होने की घोषणा के दो दिन बाद 12 मई को एक प्रेस वार्ता में लेफ्टिनेंट जनरल घई ने भारतीय सशस्त्र बलों की तैयारियों और समन्वित प्रतिक्रिया के बारे में बात की थी.
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग में लेफ्टिनेंट राजीव घई ने विराट कोहली का किया जिक्र, एशेज सीरीज का सुनाया किस्सा
भारत की तीनों सेनाओं ने कोऑर्डिनेशन में ऑपरेशन सिंदूर के तहत नियंत्रण रेखा (Line of Control) या अंतरराष्ट्रीय सीमा (International Border) पार किए बिना आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे. इस वर्ष के आरंभ में लेफ्टिनेंट जनरल घई ने 25 फरवरी को मणिपुर का दौरा किया था ताकि राज्य में सुरक्षा स्थिति का आकलन किया जा सके, विशेषकर भारत-म्यांमार सीमा पर. उन्होंने मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला, राज्य सुरक्षा सलाहकार, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक सहित राज्य के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं. संघर्ष प्रभावित क्षेत्र के दौरे का उद्देश्य भारतीय सेना की परिचालन तैयारियों की समीक्षा करना तथा बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की स्थिति का आकलन करना था.
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर: बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा, पुणे स्टूडेंट का कॉलेज से निष्कासन नेचुरल जस्टिस के खिलाफ, दी राहत
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई कुमाऊं रेजिमेंट के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी हैं. उन्होंने अपने मिलिट्री करियर में कई महत्वपूर्ण ऑपरेशनल भूमिकाएं निभाई हैं. डीजीएमओ बनने से पहले चिनार कॉर्प्स के जीओसी के रूप में, वह जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया. लेफ्टिनेंट जनरल घई ने पिछले साल 25 अक्टूबर को डीजीएमओ के रूप में अपनी भूमिका संभाली थी. भारत और इसकी सीमाओं पर सभी सैन्य अभियानों की देखरेख के लिए डीजीएमओ ही जिम्मेदार होते हैं. लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने अपनी मणिपुर यात्रा के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों के प्रबंधन के लिए 'होल गवर्नमेंट अप्रोच' के महत्व पर बल दिया था.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







