
'डिपोर्टेशन, ट्रेड डील पर होगी अमेरिकी उपराष्ट्रपति से चर्चा?', जेडी वेंस के भारत दौरे से पहले कांग्रेस ने सरकार पर दागे सवाल
AajTak
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने चार दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। इस दौरे के दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। कांग्रेस ने यात्रा पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि क्या पीएम मोदी भारत की चिंताओं को अमेरिका के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे।
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चार दिवसीय दौरे पर कल भारत आ रहे हैं. इस यात्रा के दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी. इससे पहले कांग्रेस ने सवाल उठाया कि क्या पीएम अमेरिकी धरती से भारतीय नागरिकों के डिपोर्टेशन और मल्टीलेटरल ट्रेड सिस्टम की तबाही से पहले भारत की चिंताओं को उनके सामने पेश करेंगे.
कांग्रेस ने यह भी पूछा कि क्या पीएम भारतीय स्टूडेंट्स की चिंताओं पर चर्चा करेंगे. कई सवालों के साथ कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि क्या प्रधानमंत्री अमेरिका द्वारा पेरिस समझौता और विश्व स्वास्थ्य संगठन से वापसी पर भारत की चिंताओं को जाहिर करेंगे.
यह भी पढ़ें: अक्षरधाम में दर्शन, PM मोदी के साथ डिनर... कल भारत आ रहे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के दौरे का ये है पूरा शेड्यूल
'द्विपक्षीय व्यापार में बदलाव का भारत पर ना हो असर, क्या पीएम करेंगे चर्चा?'
जयराम रमेश ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में सवाल किया कि क्या पीएम इस बात को भी स्पष्ट करेंगे कि अमेरिका द्वारा 2015 पेरिस क्लाइमेट चेंज डील से हटना भारत के करोड़ों लोगों की आजीविका के लिए खतरा पैदा कर सकता है.
जयराम रमेश ने आगे पूछा कि क्या पीएम मोदी अमेरिकी नेता के सामने यह जाहिर करेंगे कि भारत द्विपक्षीय व्यापार में किए जा रहे किसी भी बदलाव के खिलाफ अपने किसानों, उद्योगों और एमएसएमई को प्रभावित न होने देने के लिए प्रतिबद्ध है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








