
ठाणे में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक एजेंट गिरफ्तार, दो महिलाओं को किया गया रेस्क्यू
AajTak
पुलिस के मुताबिक, ठाणे शहर पुलिस के मानव तस्करी निरोधक प्रकोष्ठ (AHTC) ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. दरअसल, AHTC की टीम ने दैघर के गोठेघर फाटा इलाके में एक अभियान के तहत एक रेस्तरां पर छापेमारी की. इस दौरान वहां से दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया.
Thane Sex Racket Busted: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने इस धंधे में शामिल एक एजेंट को गिरफ्तार किया है. साथ ही दो महिलाओं को रेस्क्यू किए जाने की खबर भी सामने आई है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.
पुलिस के मुताबिक, ठाणे शहर पुलिस के मानव तस्करी निरोधक प्रकोष्ठ (AHTC) ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. दरअसल, AHTC की टीम ने मंगलवार को दैघर के गोठेघर फाटा इलाके में एक अभियान चलाया और एक जगह छापेमारी की. इस दौरान वहां से दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया.
एएचटीसी की वरिष्ठ निरीक्षक चेतना चौधरी ने पीटीआई को बताया कि एक गुप्त सूचना के बाद छापेमारी की गई. उन्होंने बताया कि 40 वर्षीय दिनेश गोविंद प्रसाद नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, वो एक एजेंट है. उसकी गिरफ्तारी उस वक्त की गई, जब वह दो पीड़ित महिलाओं के साथ एक रेस्तरां में पहुंचा था.
सीनीयर इंस्पेक्टर चेतना के मुताबिक, इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों की रोकथाम (पॉक्सो) अधिनियम के साथ-साथ अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
एएचटीसी की वरिष्ठ निरीक्षक चेतना चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दिनेश गोविंद प्रसाद के खिलाफ उत्तर प्रदेश में पहले से ही एक अपहरण का मामला दर्ज है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










