
ठाणे में पानी की पाइपलाइन के पास मिली कैब ड्राइवर की लाश, हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में एक कैब ड्राइवर की लाश पानी की पाइपलाइन के पास मिलने के बाद सनसनी मच गई. मृतक के भाई ने कुछ समय पहले ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. अब कैब चालक की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक 20 साल की महिला को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में पुलिस इसे निजी रंजिश की वजह से हत्या मान रही है.
महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक कैब चालक की हत्या के आरोप में 20 साल की महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, मृतक अक़रम इकबाल कुरैशी (22) मुंबई के जोगेश्वरी इलाके का रहने वाला था और 17 जनवरी को अपनी कैब लेकर घर से निकला था.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद वो लापता हो गया. अगले दिन उसकी लाश तंसा-वैतरणा जल पाइपलाइन के पास मिली. पुलिस ने बताया कि कुरैशी की हत्या सिर पर भारी वस्तु से वार कर की गई थी.
गुमशुदगी की रिपोर्ट से हत्या की गुत्थी सुलझी
अक़रम कुरैशी के लापता होने के बाद उनके भाई ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर उन्होंने बुधवार को एक 20 साल की महिला को गिरफ्तार किया.
हत्या के पीछे लूट या रंजिश?
भिवंडी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर दादासो एडक ने बताया कि हत्या के पीछे की असली वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह वारदात लूटपाट के इरादे से की गई थी या फिर कोई पुरानी रंजिश थी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












