
ट्रैवलर्स की पसंद हैं कनाडा के ये 5 शहर... फूड, कल्चर और दोस्ती में भी टॉप पर
AajTak
कनाडा का हर शहर अपनी अलग कहानी कहता है. 2025 में 5 शहर यात्रियों के पसंदीदा रहे. इसमें Québec City की बर्फीली गलियां, Montréal की मस्ती और कला, Vancouver के पहाड़ और समुद्र, Halifax की शांति और Victoria के खूबसूरत गार्डन्स शामिल हैं.
कनाडा... नॉर्थ अमेरिका का सबसे बड़ा देश सिर्फ आकार में ही नहीं बल्कि दिल से भी बहुत बड़ा है. अजनबियों से मुस्कुराकर मिलना, बात करना, किसी के लिए दरवाज़ा खोलकर खड़े हो जाना, विश करना... यहां का कल्चर है. सॉरी और थैंक्यू बोलने की मानो होड़ लगी हो. ये देश है, जहां वीआईपी कल्चर नहीं है. हर कोई दूसरे शख्स को इज्ज़त होता है. यहां की बर्फीली चोटियां, हरे-भरे जंगल, साफ़-सुथरे शहर और रंग-बिरंगे त्योहार दुनियाभर के लोगों को अपनी तरफ खींचते हैं.
हर मौसम एक अलग कहानी लिखता है. सर्दियों में बर्फ से ढके शहर और स्नो गेम्स, गर्मियों में समंदर, झील और नेचुरल ट्रेल्स. यहां प्रकृति का सुकून भी है और चमचमाती-जगमगाती नाइटलाइफ भी अलग कहानी बयां करती है. यहां का हर शहर कुछ कहता है. कहीं यूरोप जैसा माहौल, कहीं आधुनिक शहर और प्रकृति का संगम, तो कहीं शांत और आरामदायक माहौल. यही वजह है कि लोग अपने हिसाब से घूमने या रहने के लिए शहर चुनते हैं. आज हर साल 2025 से ट्रैवलर्स के पसंदीदा 5 शहर बता रहे हैं.
Québec City — बर्फीली गलियों में यूरोप का जादू
जब आप Québec City की गलियों में कदम रखते हैं, तो लगता है कि आप किसी यूरोपीयन कहानी का हिस्सा बन गए हो. सर्दियों में पूरा शहर बर्फ की चादर में लिपटा होता है और हर कोना रोशनी और त्योहारों की चमक से जगमगाता है. सर्दियों में यहां का तापमान –10°C से 0°C तक रहते है और गर्मियों में 20°C–25°C तक. छोटी-छोटी गलियां, पुराने पत्थरों वाली सड़कें और गर्मागर्म कॉफी यहां की शान है. यहां फ्रेंच भाषी लोग हैं लेकिन बेहद फ्रेंडली. पाउटिन और मीट पाई यहां खाने लायक चीजें हैं. ये शहर इतना खूबसूरत है कि लोग लगातार 10 साल से इसे कनाडा का सबसे पसंदीदा शहर चुनते आ रहे हैं.
Montréal — मस्ती, खाना, फेस्टिवल… सब कुछ एक ही जगह
यहां हर मोड़ पर कुछ नया देखने को मिलता है... रंग, संगीत, स्ट्रीट आर्ट, कैफे, और युवाओं की चहल-पहल. यहां के कैफे में बैठकर घंटों बातें हों, पुराने Montréal में घूमना हो, या रात को किसी म्यूज़िक शो में जाना हो — सबकुछ एक ही शहर का मज़ा है. स्ट्रीट आर्ट, गैलरी, लाइव म्यूज़िक हर जगह हैं. सर्दियों में इस शहर का तापमान –8°C से –1°C रहता है और गर्मियों में 22°C–27°C. आप यहां के बेगल्स और स्मोक्ड मीट के स्वाद में खो सकते हैं, यहां युवा लोगों का बोलबाला है, जो फ्रेंडली और क्रिएटिव हैं. वे आपको शहर के hidden gems दिखाने में मदद करते हैं.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












