
ट्रेनी डॉक्टर से दरिंदगी, अस्पताल पर हमला और रेप-मर्डर की उलझी पहेली... CBI तलाश रही है इन सवालों के जवाब
AajTak
इस मामले को सीबीआई के हवाले किए जाने से पहले कोलकाता पुलिस ने संजय रॉय नाम के मुल्ज़िम को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अब ये सवाल सामने आया है कि संजय रॉय करीब महीने भर से वारदात का शिकार बनीं डॉक्टर का पीछा कर रहा था.
Kolkata Junior Doctor Murder Rape Case: क्या आरजी कर रेप और मर्डर केस का आरोपी संजय रॉय वारदात की शिकार डॉक्टर का महीने भर से पीछा कर रहा था? क्या इस मामले में कोई और भी है जो संजय रॉय के साथ इस भयानक गुनाह में शामिल है? केस के सबूत मिटाए जाने की बातों के बीच सीबीआई को फिलहाल इन सवालों के जवाब की तलाश है. क्योंकि उसे लगता है कि इन सवालों की तह तक पहुंचे बगैर इस सनसनीखेज और खौफनाक मामले की तफ्तीश पूरी नहीं हो सकती.
CBI के सामने बड़े सवाल? क्या ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और कत्ल का आरोपी संजय रॉय करीब महीने भर से डॉक्टर का पीछा कर रहा था? क्या उसने इस वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी की थी और मौका देख कर 8 अगस्त को ही उसने हमला कर दिया? क्या इस वारदात में संजय के साथ और भी लोग ट्रेनी डॉक्टर के रेप और उसके कत्ल में शामिल थे?
कई दिनों से डॉक्टर का पीछा कर रहा था संजय? कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई रेप और मर्डर के मामले में सीबीआई की जांच इन्हीं सवालों के इर्द-गिर्द घूम रही है. हालांकि इस मामले को सीबीआई के हवाले किए जाने से पहले कोलकाता पुलिस ने संजय रॉय नाम के मुल्ज़िम को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अब ये सवाल सामने आया है कि संजय रॉय करीब महीने भर से वारदात का शिकार बनीं डॉक्टर का पीछा कर रहा था.
वारदात में शामिल हो सकते हैं और भी लोग ऐसे में सीबीआई आरजी कर मेडिकल कॉलेज से लेकर आस-पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर देख रही है, ताकि ये पता चल सके कि क्या वाकई संजय रॉय उस डॉक्टर का पीछा करता था या नहीं? इसके अलावा एक सवाल अब भी जस का तस है कि इस वारदात को संजय ने अकेले अंजाम दिया या फिर उसके साथ कोई और भी था? सीबीआई को इस सवाल का जवाब भी जानना है.
फॉरेंसिक जांच में मिले सबूत असल में पीड़ित डॉक्टर की लाश से फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को 151 ग्राम सीमन मिला है, जो ये ईशारा करता है कि इस वारदात में एक से ज्यादा लोग हो सकते हैं. इसके अलावा रेप के दौरान उस ट्रेनी डॉक्टर पर जिस तरह जुल्म ढाया गया और उसके शरीर को जितना नोचा खसोटा गया, वो भी किसी एक आदमी का काम नहीं लगता. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर इस वारदात में कोई और भी शामिल है तो वो कौन है.
चार डॉक्टरों से पूछताछ इस बीच सीबीआई ने गुरुवार को चार डॉक्टरों से पूछताछ की. इनमें चेस्ट मेडिसीन डिपार्टमेंट के एचओ डॉ. अरुणाभ दत्ता चौधरी, अस्पताल के पूर्व अधिकारी डॉ. संजय वशिष्ठ और फॉरेंसिक मेडिसीन की डॉ. पॉली समद्दार शामिल हैं. जाहिर है सीबीआई इस मामले के हरेक पहलू को खंगाल कर देखना चाहती थी. सवाल अस्पताल प्रशासन पर भी है और पुलिस पर भी.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




