
ट्रक पलटा तो सड़क पर बिखर गईं बीयर की बोतलें… लूट की होड़ मच गई, उधर ड्राइवर केबिन में फंसा रहा
AajTak
छत्रपती संभाजीनगर में बीयर से भरा ट्रक पलट गया. हादसे में चालक ट्रक के केबिन में फंस गया, लेकिन सड़क पर बिखरी बीयर की बोतलों को उठाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. कुछ ही मिनटों में लूट जैसी स्थिति बन गई. सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को काबू करते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला.
महाराष्ट्र के छत्रपती संभाजीनगर के वालूज इलाके में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. यहां रांजणगाव रोड पर बीयर से भरा ट्रक डिलीवरी के लिए जा रहा था कि अचानक पलट गया. रास्ते में एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने स्टीयरिंग टर्न की, लेकिन कंट्रोल नहीं रहा और ट्रक पलट गया. इससे सड़क पर बीयर की बोतलें बिखर गईं.
हादसे के समय ट्रक का केबिन दबने से चालक उसमें फंस गया. इसके बावजूद कुछ लोग चालक को बाहर निकालने की बजाय बीयर के बॉक्स उठाने के लिए दौड़ पड़े. सड़क पर कुछ ही मिनटों में ऐसा दृश्य बन गया, जैसे लूट मच गई हो. आसपास से गुजर रहे लोग भी बोतलों को उठाने में लग गए और ट्रक के पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
यहां देखें Video
इस घटना की सूचना कुछ लोगों ने तुरंत पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही वालूज एमआईडीसी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तुरंत भीड़ को काबू किया और घायल चालक को ट्रक की केबिन से बाहर निकालने की कोशिश शुरू की. अधिकारियों ने कहा कि चालक को सुरक्षित बाहर निकालने में कुछ समय लगा.
यह भी पढ़ें: बाइक सवार युवकों को बचाने के चक्कर में पलट गया सरसों के तेल से भरा टैंकर, फिर मच गई लूट
पुलिस ने कहा कि इस तरह की घटनाओं में सड़क पर अफरा-तफरी मचाने वाले लोग खुद खतरे में पड़ सकते हैं. किसी भी सड़क हादसे में प्राथमिकता हमेशा घायल या फंसे हुए व्यक्ति की सुरक्षा और मदद होनी चाहिए, न कि सामान की लूट. हादसे की वजह से रास्ते में कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा. स्थानीय लोग और वाहन चालक सड़क किनारे खड़े होकर पुलिस की कार्रवाई देख रहे थे. इस घटना के बाद वालूज इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच-पड़ताल में जुटी है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










