
ट्रंप ने पाकिस्तान को बताया क्षेत्रीय शांति में अहम प्लेयर, इजरायल-ईरान पर मुनीर के साथ क्या हुई बात?
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर से मुलाकात की. बैठक में ईरान-इजरायल संघर्ष और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. ट्रंप ने पाकिस्तान की भूमिका की सराहना करते हुए उसे क्षेत्रीय शांति का अहम प्लेयर बताया. दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर शुरुआती बातचीत भी हुई.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के सेना प्रमुख और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की बुधवार को व्हाइट हाउस में अहम बैठक हुई. यह मुलाकात कैबिनेट रूम में हुई और इसके बाद एक औपचारिक लंच भी हुआ. बैठक का मुख्य फोकस ईरान-इजरायल संघर्ष और क्षेत्रीय शांति बनाए रखने पर रहा. व्हाइट हाउस ने इससे पहले बताया था कि ट्रंप ने मुनीर को इसलिए बुलाया, क्योंकि उन्होंने ट्रंप को नोबेल पीस प्राइज दिए जाने की सिफारिश की थी.
राष्ट्रपति ट्रंप ने बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "हमने ईरान-इजरायल के मुद्दे पर बातचीत की. पाकिस्तान ईरान को हमसे बेहतर समझता है - वे क्षेत्रीय शांति के लिए एक अहम खिलाड़ी हैं." ट्रंप ने माना कि पाकिस्तान की क्षेत्रीय समझ और प्रभाव को देखते हुए, वह इस बढ़ते संघर्ष को कूटनीति के जरिये कम करने में मदद कर सकता है. व्हाइट हाउस की एक प्रवक्ता ने बताया कि मीटिंग बैठक दक्षिण एशिया में शांति बनाए रखने में पाकिस्तान की भूमिका को मान्यता देने के लिए आयोजित की गई थी.
यह भी पढ़ें: धमकी से नहीं बनी बात! अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर हमले को मंजूरी दी, फाइनल ऑर्डर का इंतजार- रिपोर्ट
ट्रंप को नोबेल पीस प्राइज दिए जाने की मुनीर की सिफारिश
प्रवक्ता ने कहा, "यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर व्हाइट हाउस आए. राष्ट्रपति ने उन्हें धन्यवाद दिया कि उन्होंने हाल ही में भारत-पाक सीमा पर तनाव को युद्ध में नहीं बदलने दिया." मीटिंग से पहले व्हाइट हाउस की प्रवक्ता अन्ना केली ने कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप ने जनरल मुनीर को इसलिए मिलने बुलाया क्योंकि उन्होंने ट्रंप को भारत और पाकिस्तान में परमाणु युद्ध रोकने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार देने की सिफारिश की.
व्यापार को लेकर चल रही शुरुआती बातचीत

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











