
ट्रंप-जेलेंस्की मीटिंग से पहले कीव पर रूस का बड़ा हमला... मिसाइल और ड्रोन से दहली यूक्रेन की राजधानी
AajTak
यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कूटनीतिक कोशिशों के बीच रूस ने एक बार फिर ताकत दिखाई है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की प्रस्तावित मुलाकात से ठीक पहले कीव पर बड़ा सैन्य हमला हुआ है.
यूक्रेन की राजधानी कीव पर 27 दिसंबर की रात रूस ने बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया. यह अटैक ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच शांति वार्ता को लेकर अहम बैठक होने वाली है और युद्ध खत्म करने के कूटनीतिक प्रयास तेज हैं.
यूक्रेन की राजधानी कीव 27 दिसंबर की रात बड़े पैमाने पर रूसी मिसाइल और ड्रोन हमले की चपेट में आ गई. राजधानी और आसपास के इलाकों में कई जोरदार धमाके सुने गए. यह हमला अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की प्रस्तावित मुलाकात से ठीक एक दिन पहले हुआ है, जबकि युद्ध को खत्म करने के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं.
कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने कीव पर बड़े पैमाने पर बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया. इस दौरान रूस ने कई किंझाल हाइपरसोनिक मिसाइलें, चार इस्कंदर बैलिस्टिक मिसाइलें और कई कैलिब्र क्रूज मिसाइलें दागीं.
सुनी गईं धमाके की आवाजें
रिपोर्ट में कहा गया है कि राजधानी कीव के अलावा आसपास के कीव ओब्लास्ट इलाके में भी कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं. कीव से करीब 20 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित ब्रावरी शहर में हमलों के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे शहर और आसपास के क्षेत्रों में अंधेरा छा गया.
कीव के मेयर विताली क्लिट्स्को ने टेलीग्राम पर पोस्ट कर हमले की पुष्टि की और लोगों से सुरक्षित स्थानों में रहने की अपील की. उन्होंने लिखा, राजधानी में विस्फोट. एयर डिफेंस सिस्टम काम कर रहा है. सभी लोग शेल्टर में रहें.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








