ट्रंप के दो बड़े ऐलान, टैरिफ पर लगाया 90 दिन का ब्रेक, चीन को दिया 125% का झटका
AajTak
अमेरिका और चीन के बीच जारी टैरिफ वॉर रुकने का नाम नहीं ले रही है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब चीन के खिलाफ टैरिफ दर को तत्काल प्रभाव से 125 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है. ट्रंप ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने चीन पर वैश्विक बाजारों के प्रति 'असम्मान' दिखाने का आरोप लगाया. साथ ही ट्रंप ने कई देशों के लिए टैरिफ पर 90 दिनों की छूट अवधि की घोषणा की है.

चीन पर लगाया 125% टैरिफ
ट्रंप ने कहा, 'चीन ने जिस तरह से विश्व बाजारों का सम्मान नहीं किया है, उसे देखते हुए, मैं अमेरिका द्वारा चीन पर लगाए जा रहे टैरिफ को तत्काल प्रभाव से 125% कर रहा हूं. उम्मीद है कि जल्द ही चीन समझेगा कि अमेरिका और अन्य देशों का शोषण अब न तो स्वीकार्य है और न ही टिकाऊ.'
'90 दिनों के लिए टैरिफ पर रोक'
हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका के प्रति 75 से अधिक देशों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए उन्होंने एक 90 दिनों की 'PAUSE' यानी छूट अवधि की घोषणा की है. इस दौरान अमेरिका की ओर से 'रिसिप्रोकल टैरिफ' को घटाकर 10% कर दिया गया है.
ट्रंप ने बताया कि इन देशों ने अमेरिकी वाणिज्य विभाग, कोषागार विभाग और व्यापार प्रतिनिधियों से संपर्क कर व्यापार, टैरिफ, मुद्रा में हेरफेर और गैर-आर्थिक टैरिफ जैसे मुद्दों पर समाधान खोजने की इच्छा जताई है. ट्रंप ने यह भी दावा किया कि इन देशों ने अमेरिका के खिलाफ कोई प्रतिकारी कदम नहीं उठाया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.