Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
'ट्रंप के कहने पर भारत-चीन ने रूस से तेल की खरीद घटाई...', अमेरिका ने किया दावा

'ट्रंप के कहने पर भारत-चीन ने रूस से तेल की खरीद घटाई...', अमेरिका ने किया दावा

AajTak
Friday, October 24, 2025 01:27:09 AM UTC

अमेरिका ने दावा किया कि भारत ने राष्ट्रपति ट्रंप के कहने पर रूस से तेल की खरीद घटाई, जबकि भारत ने कहा उसकी नीति स्वतंत्र है. ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध की धीमी प्रगति से नाराज़ हैं और रूस पर सख्त पाबंदियां लगाई हैं. पुतिन ने इन पाबंदियों को बेअसर बताया.

अमेरिका के व्हाइट हाउस ने कहा है कि भारत अब रूस से पहले जितना तेल नहीं खरीद रहा है, और ये कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपील पर उठाया गया है. लेकिन भारत ने कहा कि ऐसा नहीं है. हमारी तेल खरीदने की नीति पूरी तरह अपने देश के फायदों और लोगों की ज़रूरतों के हिसाब से तय होती है.

अमेरिका की तरफ से व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लीविट ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को खत्म होते नहीं देख पा रहे हैं और इसी वजह से वो नाराज़ हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने रूस की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियों - रोसनेफ्ट और लुकोइल पर नई सख्त पाबंदियां लगाई हैं, ताकि रूस की कमाई पर असर पड़े.

कैरोलाइन ने ये भी बताया कि चीन ने भी रूस से तेल खरीदना कम कर दिया है, और राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोप के देशों से भी कहा है कि वो रूस से तेल लेना बंद करें.

दूसरी तरफ, भारत ने कहा कि उसने अमेरिका या किसी और देश के दबाव में ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है. भारत ने दोहराया कि उसका मकसद लोगों तक सस्ता और भरोसेमंद तेल पहुंचाना है, और फैसले वही होंगे जो देश के लिए सही हो.

इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच कुछ और तनाव भी बने हुए हैं, क्योंकि ट्रंप ने भारत से आने वाले सामानों पर 50 प्रतिशत तक टैक्स लगाया है.

यह भी पढ़ें: US टैरिफ से बचने के लिए भारत रूसी तेल में करेगा बड़ी कटौती, "US टैरिफ से बचने के लिए भारत रूसी तेल में करेगा बड़ी कटौती, रिपोर्ट का दावा

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
होर्मुज स्ट्रीट में बारूदी सुरंग... जापान ने कहा- हम हटाने को तैयार, जानिए ये कैसे होगा

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

कहानी मेरी जुबानी: बेरूत में जंग के बीच इंसानियत की मिसाल... लोग बांट रहे उम्मीद और भोजन, मौत के साये में जिंदगी

बेरूत में जंग और विस्थापन के बीच आम लोग एक-दूसरे की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं, जहां हर दिन छोटे प्रयास बड़ी उम्मीद बन रहे हैं. लोग खाना, पानी, गर्म कपड़े जैसे चीजों दूसरे लोगों को देकर इस संकट की घड़ी में मदद कर रहे हैं.

क्या कोविड के बाद आ रहा है सबसे बड़ा 'LOCKDOWN', कैसी है दुनिया की तैयारी?

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

क्या परमाणु केंद्र पर हमलों से नया मोड़ ले लेगा युद्ध? देखें 9 बज गए

अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले परमाणु केंद्र नतांज पर हमला किया, जिसके बाद युद्ध ने एक नया मोड़ ले लिया है. इस हमले का बदला लेने के लिए ईरान ने भी इजरायल के दो शहर डिमोना और अराद पर हमला किया. डोमिना शहर में इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु केंद्र माना जाता है.

'युद्ध रुका तो माइंस हटाने पर सोचेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप की मदद की अपील पर जापान का आया जवाब

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर अमेरिका-इजरायल की बमबारी, देखें दुनिया आजतक

अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले नतांज परमाणु केंद्र पर बमबारी की. इसकी शिकायत ईरान ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी में की है. और साथ ही इसका बदला लेने के लिए ईरान ने इजरायल के डिमोना शहर और अराद पर भीषण हमला किया. इजरायल का डिमोना शहर में सबसे बड़ा परमाणु केंद्र है.

होर्मुज संकट के बीच भारत कैसे पहुंच रहे है LPG से भरे जहाज? जानें

होर्मुज संकट के बीच एक और कार्गो जहाज LPG लेकर भारत पहुंचा है. ये जहाज अमेरिका से गैस लेकर मंगलुरु तट पर पहुंचा है. कहा जा रहा है कि अलग-अलग रास्तों से LPG भारत पहुंच रही है. वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे LPG संकट से राहत मिल सके.

रूस ने ईरान के नतांज परमाणु सेंटर पर हमले की निंदा की, कही ये बात

रूस विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान के नतांज परमाणु प्लांट पर हमले की कड़ी निंदा की है. साथ ही रूस ने कहा कि ये अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन है. ईरान ने इस हमले की जानकारी अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी को भी दी है.

ईरान के मिसाइलों ने इजरायल के डिमोना शहर में मचाई भीषण तबाही, देखें वीडियो

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

यहां कचरा ही करेंसी है! गार्बेज सिटी में अपना भविष्य ढूंढते हजारों हाथों की कहानी

अगली बार जब आप अपने घर का कचरा बाहर फेंकें, तो याद रखिएगा कि दुनिया के किसी कोने में कोई उसे उम्मीद समझकर उठा रहा होगा. किसी के लिए वो रोजगार होगा, किसी के लिए इंडस्ट्री... कचरे के ढेर में कोई अपना भविष्य बीन रहा होगा. सोचिए उस शहर में कैसा दृश्य होगा जहां चारों और कचरा ही कचरा फैला हुआ हो.

अरब सागर में उतारी परमाणु पनडुब्बी, अमेरिका को मिलिट्री बेस... मिडिल ईस्ट जंग में ब्रिटेन की भी एंट्री?

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच अमेरिका लगातार ईरान को धमकियां दे रहा है और ईरान भी इन धमकियों का जवाब दे रहा है. इस जारी संघर्ष में अब ब्रिटेन की भागीदारी भी बढ़ती हुई नजर आ रही है.

'खुश हूं वह मर गया...', FBI के पूर्व चीफ की मौत पर ट्रंप का अजीबोगरीब रिएक्शन

डोनाल्ड ट्रंप पूर्व एफबीआई प्रमुख की मौत की खबर पर विवादास्पद प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, 'रॉबर्ट मुलर का निधन हो गया. अच्छा हुआ, मुझे खुशी है कि वह मर गए। अब वह निर्दोष लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा सकते!'

'48 घंटे में होर्मुज नहीं खोला तो राख हो जाएंगे पावर प्लांट', ट्रंप की ईरान को 'विनाशकारी' डेडलाइन

समुद्री मार्ग अवरुद्ध रहने पर वॉशिंगटन ने तेहरान को सख्त कदम की चेतावनी दी. ट्रंप ने यहां तक कह दिया है कि आदेश का पालन न होने पर अमेरिका ईरान के पावर ग्रिड को ध्वस्त कर देगा और इसकी शुरुआत सबसे बड़े बिजली केंद्र से की जाएगी.

इजरायल-हिज्बुल्लाह जंग: लेबनान में लाखों लोग बेघर, किस हाल में जी रहे?

लेबनान में इजरायली के बढ़ते हमलों के बीच 10 लाख से ज्यादा लोग अपना घर छोड़ना पड़ा है. खासकर दक्षिणी बेरूत के ज्यादातर इलाके पूरी तरह खाली हो गए हैं. शेल्टर होम में जगह ना होने के कारण हजारों परिवार सड़क किनारे रहने को मजबूर हैं. देखें अशरफ वानी की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

'ईरान युद्ध के लिए ट्रंप जिम्मेदार', पूर्व CIA चीफ बोले- दो पाटों के बीच फंसा अमेरिका, निकलना नहीं आसान

ईरान युद्ध के लंबा खिंचने से डोनाल्ड ट्रंप पर दबाव बढ़ता जा रहा है. पूर्व अमेरिकी रक्षा मंत्री लिओन पनेटा का कहना है कि ट्रंप अब मुश्किल हालात में फंस गए हैं. होर्मुज संकट और बढ़ती तेल कीमतों ने अमेरिका के लिए स्थिति और जटिल बना दी है.

US-Israel-Iran War: इजरायल पर ईरान ने किया मिसाइल से हमला, हुआ भारी नुकसान

अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग को आज 23 दिन पूरे हो चुके हैं और अभी भी इसके खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. ईरान ने इजरायल पर मिसाइल से हमला किया है.

ईरान ने कैसे पकड़ी F-35 की कमजोरी? अब होगा एटमी वार!

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर में सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश, रूटीन ड्यूटी के वक्त हादसा, 7 की मौत

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

'दुश्मन' देशों को छोड़कर होर्मुज स्ट्रेट से गुजर सकते हैं सभी जहाज, बोला ईरान

ईरान के प्रतिनिधि ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन को ये बात कह दी है कि होर्मुज स्ट्रेट में दुश्मन देशों को छोड़कर किसी भी जहाज को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा. ईरान ने साथ ही मौजूदा हालात के लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार बताया. देखें वीडियो.

'48 घंटे के अंदर होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोला तो...', ट्रंप की ईरान को धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

श्रीलंका पर मिडिल ईस्ट संकट की तगड़ी मार, डीजल-पेट्रोल के दाम 400 रुपये लीटर के पार

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

ईरान का UAE पर फिर हमला, दागीं मिसाइलें और ड्रोन

मिडिल ईस्ट में जंग के चलते भारी तनाव बना हुआ है. इस बीच ईरान ने UAE पर आज फिर हमला किया. ईरान ने UAE पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं. देखें वीडियो.

अब सोने के सिक्के पर छपेगी डोनाल्ड ट्रंप की फोटो, अमेरिकी सरकार का बड़ा फैसला

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहा मिडिल-ईस्ट संघर्ष? इजरायली शहर डिमोना पर ईरानी हमले ने बढ़ाई चिंता

ईरान और इजरायल के बीच जारी भीषण संघर्ष अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. डिमोना जैसे संवेदनशील न्यूक्लियर साइट पर हमले ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है. लगातार हो रहे मिसाइल और ड्रोन अटैक से मध्य-पूर्व में तबाही का दायरा फैलता जा रहा है. बढ़ते तनाव के बीच अब परमाणु युद्ध की आशंका गहराने लगी है.

कैसे दुश्मनी में बदल गई दोस्ती, देखें अफगानिस्तान-पाकिस्तान की 'कहानी'

एक ऐसा देश जो कभी महाशक्तियों की जंग का मैदान बना और आज अपने ही पड़ोसी पाकिस्तान के साथ नए संघर्ष के केंद्र में खड़ा है. दोस्ती कैसे दुश्मनी में बदली, रणनीति कैसे संकट बन गई और आखिर क्यों बार-बार इतिहास यहीं आकर खुद को दोहराता है? देखें अफगानिस्तान की 'कहानी'.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us