
'ट्रंप की बीवी ने मानी नहीं मोदी जी की बात...', कुरुक्षेत्र की रैली में केजरीवाल का तंज
AajTak
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब से चला तूफान अब हरियाणा में आने वाला है. मुझे सबसे अच्छा तब लगता है जब मुझे लोग "हरियाणे का लाल" बोलते हैं. हरियाणा मेरी जन्मभूमि है. जन्मभूमि का कर्ज आदमी 7 जन्मों तक नहीं चुका सकता.
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कुरुक्षेत्र में रैली को संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि त्रेतायुग में रामचन्द्र जी ने रावण का घमंड तोड़ा था... द्वापरयुग में "कृष्ण जी" ने "कंस" का घमंड तोड़ा था... कलयुग में "किसानों" ने "भाजपाइयों" का घमंड तोड़ा है... बीजेपी के पास काम बताने के लिए नहीं है. उन्होंने कहा कि पंजाब से चला तूफान अब हरियाणा में आना वाला है.
बीजेपी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी Melania Trump के साथ भारत आए तो उनकी पत्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा था कि मुझे केजरीवाल के स्कूल देखने हैं. इस तरह उन्होंने मोदी जी की बात नहीं मानी.
केजरीवाल ने कहा कि मुझे सबसे अच्छा तब लगता है जब मुझे लोग "हरियाणे का लाल" बोलते हैं. हरियाणा मेरी जन्मभूमि है. जन्मभूमि का कर्ज आदमी 7 जन्मों तक नहीं चुका सकता. मैं सीधा-साधा छोरा हूं. मन्ने काम करना आवे, जितना मर्जी काम करवा लो...
दिल्ली और पंजाब के बाद “ #अब_बदलेगा_हरियाणा ”। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में श्री @ArvindKejriwal जी की जनसभा | LIVE https://t.co/saQ8WihC8r
उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं जिनका भविष्य पहले अंधकार में था. ऐसे ही हरियाणा में लाखों बच्चों का भविष्य अंधकार में है. दिल्ली में हमने स्कूलों को जैसे बदला है, वैसे ही हरियाणा में बदलना चाहते है. दिल्ली के स्कूल के बच्चे आज कमाल कर रहे हैं. मैं हवा में बातें नहीं करता हूं. एक मौका दे दीजिए हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों को बदल कर दिखा दूंगा.
खट्टर सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में सारे पेपर लीक हो जाते हैं. खट्टर साहब, आपसे 1 पेपर नहीं कराए जाते, सरकार क्या चलाओगे? गुजरात, हिमाचल में भी सारे पेपर लीक हो रहे हैं. Guinness Book में सबसे ज्यादा पेपर लीक करने वाली पार्टी में BJP का नाम लिखा जा रहा है.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



