
'ट्रंप की बात सही...', कनाडा के अमेरिकी राज्य बनने को लेकर ट्रूडो ने बंद कमरे में कह दी ये बात
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार यह प्रस्ताव दिया है कि कनाडा अमेरिका में शामिल हो जाए. लेकिन कनाडा इसका भारी विरोध कर रहा है. अब कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा के 51वां अमेरिकी राज्य बनने को लेकर बंद कमरे में कुछ ऐसा कहा है जिसकी काफी चर्चा हो रही है.
डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद कई बार ये कह चुके हैं कि कनाडा अमेरिका का 51वां राज्य बन जाए. कनाडा ने इस बात पर सार्वजनिक रूप से तो सख्त आपत्ति जताई है लेकिन अंदर ही अंदर वो ट्रंप के बयान से डरा हुआ है. एक सरकारी सूत्र में जानकारी दी है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी ट्रंप के प्रस्ताव को हल्के में नहीं ले रहे बल्कि इसे वास्तविक मानकर चल रहे है. शुक्रवार को ट्रूडो ने बंद कमरे में हो रही एक मीटिंग में कहा कि कनाडा को अमेरिकी राज्य बनाने के ट्रंप के प्रस्ताव में सच्चाई है.
ट्रूडो ने यह टिप्पणी बिजनेस और लेबर नेताओं के साथ बंद कमरे में हुई एक मीटिंग में की. इस मीटिंग में इस बात पर चर्चा की गई कि कनाडा से खरीदी वस्तुओं पर शुल्क लगाने की ट्रंप की धमकी का बेहतर तरीके से कैसे जवाब दिया जाए.
बंद कमरे में ट्रूडो की टिप्पणी को सबसे पहले कनाडाई अखबार टोरंटो स्टार ने प्रकाशित किया जिसमें कहा गया कि उन्होंने गलती से लाउडस्पीकर में ही यह टिप्पणी कर दी.
क्या बोले ट्रूडो?
कनाडाई अखबार ने ट्रूडो के हवाले से कहा, 'वे (अमेरिका) हमारे संसाधनों और हमारे पास उपलब्ध संसाधनों से बहुत परिचित है और उनसे लाभ उठाना चाहता है. लेकिन ट्रंप के मन में यह बात है कि ऐसा करने का सबसे आसान तरीका हमारे देश को अपने में मिला लेना है और यह एक सच बात है.'
एक सरकारी सूत्र ने पुष्टि की कि कनाडाई अखबार ने जो लिखा वो सही बात थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








