
ट्रंप और वेंस से बहस के बाद जेलेंस्की ने क्यों लगा दी Thank you की झड़ी, जानें इसके पीछे की पूरी कहानी
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने उन सभी वैश्विक नेताओं के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए Thank you लिखा जिन्होंने यूक्रेन के समर्थन में आवाज उठाई. बता दें कि शुक्रवार को वॉशिंगटन डीसी में हुई इस तनावपूर्ण बैठक की शुरुआत तो ट्रंप के इस बयान से हुई थी कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध में शांतिदूत के रूप में याद किया जाना चाहते हैं, लेकिन जल्द ही यह बैठक ज़ेलेंस्की और ट्रंप के बीच तीखी बहस में बदल गई.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की बीते दिन यानी शुक्रवार को व्हाइट हाउस में मुलाकात हुई. इस दौरान कुछ ऐसा घटित हुआ जिससे पूरा विश्व हैरान रह गया. दरअसल, इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई. इसका वीडियो भी सामने आया है.
ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने ज़ेलेंस्की को फटकार लगाते हुए कहा कि यूएस ने आपको सैन्य हथियार मुहैया कराए, आपकी काफी मदद की, लेकिन आपने कभी अमेरिका के प्रति आभार नहीं जताया. इस घटना के बाद ज़ेलेंस्की ने एक पोस्ट किया और Thanku you की झड़ी लगा दी. उन्होंने X पर लिखा, Thank you अमेरिका, आपके समर्थन के लिए thank you, इस यात्रा के लिए thank you. अमेरिका के राष्ट्रपति को Thank you, कांग्रेस और अमेरिकी लोगों को thank you. उन्होंने कहा कि यूक्रेन को न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की जरूरत है, और हम ठीक उसी के लिए काम कर रहे हैं.
इतना ही नहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने उन सभी वैश्विक नेताओं के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए Thank you लिखा जिन्होंने यूक्रेन के समर्थन में आवाज उठाई. बता दें कि शुक्रवार को वॉशिंगटन डीसी में हुई इस तनावपूर्ण बैठक की शुरुआत तो ट्रंप के इस बयान से हुई थी कि वह रूस-यूक्रेन युद्ध में शांतिदूत के रूप में याद किया जाना चाहते हैं, लेकिन जल्द ही यह बैठक ज़ेलेंस्की और ट्रंप के बीच तीखी बहस में बदल गई.
ट्रंप ने ज़ेलेंस्की को फटकार लगाते हुए उन पर लाखों लोगों की जिंदगी से खेलने का आरोप लगाया. वहीं, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ज़ेलेंस्की पर आरोप लगाया कि वह मौजूदा मतभेदों को मानने से इनकार कर रहे हैं और इन मुद्दों को मीडिया के सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं.
बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि तुम्हें शुक्रगुजार होना चाहिए, तुम्हारे पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं. इसके बाद उन्होंने दोहराया कि तुम्हें अमेरिका का आभारी होना चाहिए. वहीं, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी सवाल किया कि क्या आपने पूरी बैठक में एक बार भी धन्यवाद कहा है? इस तनातनी के बाद दुनियाभर के कई नेताओं ने ज़ेलेंस्की के समर्थन में आवाज उठाई, जबकि रूस ने इस कूटनीतिक दरार पर खुशी जताई.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









