
ट्यूशन टीचर, बॉयफ्रेंड की सनक और बेगुनाह का कत्ल... कानपुर के कुशाग्र हत्याकांड की पूरी कहानी
AajTak
दसवीं में पढ़ने वाला कुशाग्र कनोडिया रोज की तरह अपनी स्कूटी लेकर कोचिंग सेंटर के लिए निकला था. वो आम तौर पर रात के आठ बजते-बजते घर वापस लौट आता था, लेकिन उस रोज़ 9 बज जाने पर भी कुशाग्र का कोई अता-पता नहीं था. उसका मोबाइल भी नॉट रिचेबल था.
Kushagra Murder Case: कानपुर में एक कपड़ा कारोबारी के 16 साल का बेटा अगवा कर लिया जाता है. किडनैपिंग शाम को ठीक सवा 4 बजे होती है. इसके बाद रात के साढ़े 8 बजे घरवालों को फिरौती के लिए लिखा गया एक खत मिलता है. लड़के की रिहाई के लिए अपहरणकर्ता 30 लाख की फिरौती मांगते हैं. मगर इससे पहले कि फिरौती की रकम दी जाती, पुलिस अपहरणकर्ताओं तक जा पहुंची. और फिर जो सच निकलकर सामने आया, उसने सबके होश उड़ा दिए.
30 अक्टूबर 2023, शाम 4 बजे, आचार्यनगर, कानपुर दसवीं में पढ़ने वाला कुशाग्र कनोडिया रोज की तरह अपनी स्कूटी लेकर कोचिंग सेंटर के लिए निकला था. वो आम तौर पर रात के आठ बजते-बजते घर वापस लौट आता था, लेकिन इस रोज़ 9 बज जाने पर भी कुशाग्र का कोई अता-पता नहीं था. ऐसे में घरवालों ने उससे बातचीत करने की कोशिश की. उसे फोन लगाया, लेकिन उसका मोबाइल लगातार नॉट रिचेबल आ रहा था. अभी घरवाले कुशाग्र को लेकर परेशान ही थे कि तब तक कुछ ऐसा हुआ कि कनोडिया परिवार के होश उड़ गए.
घरवालों की मिली चिठ्ठी उनकी बिल्डिंग के नीचे तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने अचानक उनके घर की घंटी बजाई. दरवाजा खोलते ही गार्ड ने बताया कि अभी स्कूटी पर दो लोग आए थे और वो ये चिट्ठी दे कर गए हैं. घरवालों ने जैसे ही सादे कागज पर लिखी वो चिट्ठी खोली, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.
फिरौती में मांगे थे 30 लाख चिट्ठी में लिखा था 'मैं नहीं चाहता कि आपका त्यौहार बर्बाद हो. आप मेरे हाथ में पैसे रखो और लड़का 1 घंटे बाद आपके पास होगा. हम आपको फोन करेंगे. अल्लाह हू अकबर. इस लड़के की गाड़ी और इसका मोबाइल दोनों आपके घर के पास होटल द सिटी क्लब के पास खड़ी है. मैं आपका नुक़सान नहीं चाहता. आपसे बार-बार बोल रहा हूं कि घबराओ ना. आप अल्लाह पे भरोसा रखो. आपसे निवेदन है कि आप ये बात पुलिस और ना ही अपनी लखनऊ वाली फैमिली, ना ही अपने अलग-बगल किसी को बताएं कि हमने आपके कुशाग्र को किडनैप कर लिया है. आपके पास दो या तीन दिन का समय है. आप जल्दी से 30 लाख का इंतजाम कर लो और ये बात कहीं भी फैली तो उसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे.'
घरवालों का सता रहा था अनहोनी का डर ये चिट्ठी पढ़ते ही पूरे कनोडिया परिवार की सांसें अटक गईं. चिट्ठी में और भी कई ऐसी बातें लिखी थीं, जिससे ये साफ हो रहा था कि कुशाग्र को अगवा करने वाले लोग कनोडिया परिवार को अच्छे से जानते हैं यानी परिवार के करीबी हैं. लेकिन वो कौन हैं ये साफ नहीं था. कुशाग्र कानपुर में कपड़े के बड़े कारोबारी मनीष कनोडिया का बड़ा बेटा था. और रोज अकेले ही ट्यूशन के लिए जाता था, लेकिन जिस तरह से आज वो गायब हो गया था और अब ये चिट्ठी मिली थी, वो अपने-आप में किसी बड़ी अनहोनी का डर पैदा कर रहा. अब परिवार ने बिना देर किए पुलिस को इसकी खबर दी. पुलिस ने कुशाग्र के मोबाइल नंबर को ट्रैक करने की कोशिश करने के साथ-साथ पूरे रूट की सीसीटीवी फुटेज की स्कैनिंग की तैयारी करने लगी.
मास्क लगाकर आए थे चिठ्ठी देने वाले इस बीच घरवालों ने चिट्ठी देकर जाने वाले बदमाशों के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने के इरादे से गार्ड से पूछताछ की. गार्ड ने बताया कि चिट्ठी देने वाले दोनों लड़कों ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था. वो लड़कों को तो नहीं पहचान सका, लेकिन वो जो स्कूटी लेकर आए थे, वो रचिता मैम का था. रचिता मैम असल में कुछ साल पहले तक कुशाग्र को ट्यूशन पढ़ाती थी. और इन दिनों रचिता कुशाग्र के छोटे भाई की ट्यूटर थी. यानी रचिता कनोडिया परिवार को और कनोडिया परिवार रचिता को अच्छी तरह जानता था. गार्ड ने स्कूटी का नंबर भी नोट कर लिया था, नंबर प्लेट में सिर्फ एक लेटर को छोड दें तो ये नंबर भी रचिता की स्कूटी का ही था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



