
टोरंटो मेट्रो में महीनों से 'भारत विरोधी संदेश' लिख रही महिला, जांच में जुटी पुलिस, जारी की फोटो
AajTak
पुलिस के मुताबिक, यह मामला केवल तोड़फोड़ नहीं बल्कि घृणा से प्रेरित अपराध के रूप में देखा जा रहा है. TTC जैसी सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की हरकतें न केवल संपत्ति को नुकसान पहुंचाती हैं बल्कि समाज में डर और नफरत फैलाती हैं.
कनाडा के टोरंटो शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था TTC ((Toronto Transit Commission) को निशाना बनाकर भारत-विरोधी संदेश लिखने का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, एक महिला पर आरोप है कि उसने बीते कई महीनों तक मेट्रो (सबवे) स्टेशनों और ट्रेनों में नफरत भरी ग्रैफिटी की. अब पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज़ कर दी है और जनता से मदद मांगी है.
अधिकारियों को 3 जुलाई से 21 दिसंबर 2025 के बीच कई TTC स्टेशनों पर ग्रैफिटी की खबरें मिलीं, जिसमें साफतौर पर भारत-विरोधी संदेश लिखे पाए गए. पुलिस का कहना है कि ऐसे संदेश घृणा या पक्षपात से प्रेरित हो सकते हैं, इसलिए इसे गंभीर रूप से लिया जा रहा है.
पुलिस ने संदिग्ध महिला का फोटो जारी किया है. वह आख़िरी बार काली लंबी जैकेट, ब्राइन जूते, ग्रे और सफेद स्कार्फ़ और कान को ढकने वाले इयरमफ्स पहने हुई देखी गई थी.
टोरंटो पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ तोड़फोड़ का मामला नहीं है, बल्कि इसे घृणा से प्रेरित अपराध के तौर पर देखा जा रहा है. बार-बार एक ही तरह के भारत-विरोधी संदेश लिखे जाने से पुलिस को शक है कि यह सोची-समझी साजिश हो सकती है.
TTC जैसे सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हरकतें न सिर्फ़ संपत्ति को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि समाज में डर और नफरत का माहौल भी बनाती हैं. पुलिस ने साफ किया है कि दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








