
टोरंटो एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त पीठ के बल पलटा डेल्टा एयरलाइंस का विमान, 15 यात्री घायल
AajTak
दुर्घटनाग्रस्त विमान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जिनमें विमान पलटा हुआ दिखाई पड़ रहा है और इमरजेंसी सर्विस की टीमें रेस्क्यू कर रही हैं. रनवे के चारों ओर बर्फ दिखाई पड़ रहा है. यह 15 साल पुराना विमान था और 2013 से डेल्टा एयरलाइंस की फ्लीट में शामिल था.
टोरंटो के पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को डेल्टा एयरलाइंस के विमान की क्रैश लैंडिंग हुई, जिसमें 15 यात्री घायल हो गए. सीबीसी टीवी ने बताया कि विमान मिनियापोलिस से टोरंटो आ रहा था और लैंडिंग के समय रनवे पर पलट गया. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल पर मौजूद पैरामेडिकल स्टाफ ने पुष्टि की कि इस हादसे में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य को हल्की चोटें आई हैं.
टोरंटो के पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने इस घटना को लेकर X पर एक पोस्ट में लिखा, 'हम मिनियापोलिस से आने वाले डेल्टा एयरलाइंस के विमान से जुड़ी एक घटना से अवगत हैं, और आपातकालीन टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं. सभी यात्रियों और चालक दल का ध्यान रखा जा रहा है.' पील रीजनल पुलिस के कांस्टेबल सारा पैटन ने दुर्घटना के संबंध में अधिक विवरण देते हुए कहा, 'एक विमान दुर्घटना हुई है. मेरी जानकारी के मुताबिक अधिकांश यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें प्लेन से बाहर निकाल लिया गया है.'
दुर्घटनाग्रस्त विमान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जिनमें विमान पलटा हुआ दिखाई पड़ रहा है और इमरजेंसी सर्विस की टीमें रेस्क्यू कर रही हैं. रनवे के चारों ओर बर्फ दिखाई पड़ रहा है. इस घटना के कारण टोरंटो पियर्सन हवाई अड्डे पर आने और यहां से उड़ान भरने वाली 40 से अधिक उड़ानों को देरी का सामना करना पड़ा. प्जानकारी के मुताबिक फ्लैप एक्ट्यूएटर में खराबी के कारण विमान अचानक पलट गया.
पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है. यह विमान मित्सुबिशी CRJ900 था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर N932XJ है. यह 15 साल पुराना विमान था और 2013 से डेल्टा एयरलाइंस की फ्लीट में शामिल था. डेल्टा एयरलाइंस की ओर से एक बयान में कहा गया कि विमान ने किन परिस्थितियों में क्रैश लैंडिंग की, इसके पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








