
टोयोटा ने लॉन्च की एक्सक्लूसिव Innova Hycross, केवल जुलाई तक खरीद सकेंगे ये कार
AajTak
Innova Hycross Exclusive Edition: कंपनी का कहना है कि ये एक्सक्लूसिव एडिशन केवल सीमित समय के लिए ही बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा. इसके ग्राहक मई से लेकर जुलाई तक ही खरीद सकेंगे. तो आइये जानें नए एक्सक्लूसिव एडिशन में क्या ख़ास है.
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स (TKM) ने आज घरेलू बाजार में अपनी मशहूर एमपीवी कार इनोवा हाइक्रॉस (Innova Hycross) का नया वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसे कंपनी एक्सक्लूसिव एडिशन कह रही है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस स्पेशल एडिशन की शुरुआती 32.58 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. कंपनी का कहना है कि ये एक्सक्लूसिव एडिशन केवल सीमित समय के लिए ही बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा. इसके ग्राहक मई से लेकर जुलाई तक ही खरीद सकेंगे. तो आइये जानें नए एक्सक्लूसिव एडिशन में क्या ख़ास है.
नई Innova Hycross में क्या है ख़ास:
जैसा कि कंपनी ने इस नई कार को एक्सक्लूसिव एडिशन नाम दिया है, इस एमपीवी कुछ ख़ास फीचर्स को शामिल किया गया है. कंपनी ने ज्यादातर फोकस इस कार के ब्लैक-आउट डिटेलिंग और कंट्रास्टिंग एस्थेटिक्स पर किया है. ग्लॉस-ब्लैक रूफ और ग्रिल से लेकर टेलगेट, हुड और व्हील आर्क एक्सेंट में कई बदलाव किए गए हैं.
इनोवा हाईक्रॉस के टॉप स्पेक्स वेरिएंट ZX(O) पर बेस्ड इस एक्सक्लूसिव एडिशन मॉडल में डुअल-टोन अलॉय व्हील, ORVM गार्निश, आगे और पीछे अंडर-रन तथा पीछे क्रोम डोर लिड सभी को डुअल-टोन अपील के साथ डिज़ाइन किया गया है. रेगुलर टॉप स्केक्स वेरिएंट के मुकाबले ये एक्सक्लूसिव एडिशन तकरीबन 1.24 लाख रुपये महंगी है.
इनोवा हाइक्रॉस एक्सक्लूसिव एडिशन केवल दो रंगों में उपलब्ध है - सुपर व्हाइट और पर्ल व्हाइट. इस कार में रूफ से लेकर टेल गेट तक क्रोम एक्सेंट का भरपूर इस्तेमाल किया गया है जो इसे थोड़ा प्रीमियम अपील देता है.
कैसा है केबिन:

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












