
टॉर्चर, जलाकर हत्या, फिर पति विपिन भाटी का 'हाफ एनकाउंटर'... लेकिन निक्की केस में अभी भी अधूरा है इंसाफ
AajTak
ग्रेटर नोएडा के निक्की मर्डर केस में आरोपी पति विपिन के एनकाउंटर से लेकर सास-ससुर और देवर की गिरफ्तारी तक पूरी कहानी सामने आ चुकी है. पुलिस जांच में दहेज की मांग और रील विवाद दोनों एंगल सामने आए हैं. आखिर निक्की की हत्या की असली वजह क्या है, पुलिस अब इसी की पड़ताल कर रही है.
Greater Noida Nikki Murder Case: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए हुई निक्की की हत्या के सभी आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं. एक दिन पहले पुलिस ने आरोपी पति विपिन का एनकाउंटर किया. फिर विपिन की मां को धर दबोचा. कई जगहों पर छापेमारी के बाद आरोपी विपिन का भाई भी गिरफ्तार हो गया. आरोपी यानि निक्की के ससुर की भी गिरफ्तारी हो चुकी है. इस केस में अब सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. लेकिन हैरानी की बात ये है कि विपिन कह रहा है कि उसने निक्की को नहीं मारा. और उसके माता-पिता यानी निक्की के सास-ससुर दोनों ही वारदात के वक्त घर से बाहर होने का हवाला दे रहे हैं. तो ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर निक्की को जलाया किसने?
निक्की के बेटे, उसके परिवार वालों के कई बयान सामने आए हैं. लेकिन इस बीच ये सवाल अब भी उलझा हुआ है कि क्या दहेज का लालच ही निक्की की हत्या की वजह बना. क्या मर्सिडीज कार ना देना उसकी मौत की वजह बन गया. या इस खौफनाक मर्डर के पीछे की गुत्थी कुछ और है. पुलिस की तफ्तीश जारी है. इस तफ्तीश के बीच कई सवालों का जवाब अभी मिलना बाकी है.
निक्की मर्डर केस की जांच के बीच एक नया खुलासा हुआ है. पता चला है कि निक्की और उसकी बहन कंचन के रील बनाने को लेकर घर में काफी विवाद होता था. अब पुलिस विवाद के एक एंगल से भी केस की जांच कर रही है. पूरे समाज को झकझोर देने वाले ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड के जिन-जिन आरोपियों की पुलिस को तलाश थी. वो सभी अब कानून के शिकंजे में हैं. निक्की के परिवार वाले इंसाफ की मांग कर रहे हैं. बेटी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की गुहार लगा रहे हैं.
उधर, पुलिस इस बात की तफ्तीश में लगी है कि आखिर निक्की की हत्या की असल वजह क्या है. क्या दहेज की लिए ही उसे जलाकर मार दिया गया या इस हत्या की वजह कुछ और ही है. पुलिस की पड़ताल के बीच निक्की मर्डर केस में अब एक और खुलासा हुआ है. निक्की की बहन चंचल की इंस्ट्राग्राम प्रोफाइल देखकर पता चलता है कि चंचल और निक्की दोनों वीडियो और रील बनाती थीं. दोनों मिलकर एक ब्यूटी पार्लर भी चलाती थीं. सूत्रों के मुताबिक पुलिस को पता चला है कि रील और ब्यूटी पार्लर को लेकर ससुराल में विवाद होता था.
बताया जा रहा है कि आरोपी विपिन और उसके भाई को रील बनाने से ऐतराज था और इन वीडियो को लेकर 11 फरवरी को घर में झगड़ा भी हुआ था. हंगामा इतना बढ़ा कि दोनों बहने मायकें चली गईं थीं. हालांकि फिर 18 मार्च को दोनों पक्षों में बातचीत हुई. पंचायत बैठी. दोनों बहनों ने रील ना बनाने की बात कही. लेकिन ससुराल वापस आने के बाद दोनों फिर से रील बनानी शुरू कर दी और ब्यूटी पार्लर भी शुरू किया. जिस पर ससुराल में फिर हंगामा हुआ. इस खुलासे के बाद पुलिस अब इस एंगल से निक्की मर्डर केस की पड़ताल कर रही है, ताकि हत्या की असल वजहों का पता चल सके.
सूत्र का कहना है कि निक्की मर्डर केस के आरोप में गिरफ्तार ससुर ने पूछताछ में बताया कि वो घर पर नहीं था. वारदात के वक्त सास बोल रही है वो किसी काम से गई थी. पुलिस अब CCTV और इलेट्रॉनिक सबूतों के जरिए सच्चाई का पता लगाने में जुटी है. CDR लोकेशन भी सबकी खंगाली जा रही है, जिस से सच सामने आएगा कि कौन-कौन कहां था.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










