
टैक्स कट, अप्रवासियों का मुद्दा, चीन, हाउसिंग, जॉब, यूक्रेन जंग और अबॉर्शन... इन 10 बड़े मुद्दों पर ट्रंप और कमला हैरिस ने क्या बोला?
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली बार डिबेट हुई है. इस डिबेट में अर्थव्यवस्था, अप्रवासी का मुद्दा, विदेश नीति, स्वास्थ्य सेवा और अन्य विषयों को उठाया गया. इसे ABC न्यूज ने होस्ट किया था. इससे पहले 27 जून को पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई थी, जिसमें जो बाइडेन को हार के बाद राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से हटना पड़ा था. उसके बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने कमला हैरिस को उम्मीदवार बनाया था.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दोनों प्रमुख पार्टियों डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन उम्मीदवार कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप की पहली बार जबरदस्त डिबेट हुई है. 90 मिनट की प्रेसिडेंशियल डिबेट में दोनों उम्मीदवारों ने अर्थव्यवस्था, टैक्स कट से लेकर अप्रवासियों का मुद्दा, गर्भपात कानून, चीन, रूस-यूक्रेन जंग, हाउसिंग, जॉब, विदेश नीति समेत 10 बड़े मुद्दों पर बहस की. डिबेट की शुरुआत से पहले ट्रंप और कमला हैरिस ने हाथ मिलाए. कमला खुद ट्रंप के पास पहुंची थीं. चुनाव से 2 महीने पहले हुई इस डिबेट को अमेरिकी मीडिया हाउस ABC ने होस्ट किया है. ट्रंप ने सातवीं बार डिबेट में हिस्सा लिया है, जबकि कमला हैरिस के लिए यह पहला मौका था.
इससे पहले 27 जून को पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई थी, जिसमें जो बाइडेन को हार के बाद राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से हटना पड़ा था. उसके बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने कमला हैरिस को उम्मीदवार बनाया था. ऐसे में कमला के लिए ट्रंप के खिलाफ यह डिबेट जीतना बेहद अहम माना जा रहा है. दरअसल, पहली डिबेट में जीत और जानलेवा हमले के बाद प्री-पोल सर्वे में ट्रंप को बढ़त मिली थी. वे 11 में से 9 सर्वे में बाइडेन से आगे चल रहे थे. हालांकि, कमला के उम्मीदवार बनने के बाद से अमेरिकी लोगों का झुकाव कमला की तरफ बढ़ा है. वे कई राज्यों में ट्रंप को कड़ी चुनौती दे रही हैं.
जानिए किस मुद्दे पर क्या बोले ट्रंप और कमला हैरिस
1. डिबेट में पहला सवाल अर्थव्यवस्था और टैक्स से जुड़ा पूछा गया.
कमला हैरिस ने अपनी मध्यवर्गीय पृष्ठभूमि के बारे में बताया. कमला का कहना था कि मैं एक मिडिल क्लास परिवार में पली-बढ़ी हूं. मैं अमेरिकी मिडिल क्लास की तरक्की के बारे में सोचती हूं, इसलिए मेरे पास एक अर्थव्यस्था का प्लान है. उन्होंने राष्ट्रपति चुने जाने पर अमेरिकी परिवारों और छोटे कारोबारों का समर्थन करने की अपनी योजनाओं के बारे में बताया. उन्होंने कहा, हमारे देश में घरों की कमी है. मैं मिडिल क्लास के टैक्स में कटौती करूंगी. छोटे बिजनेस को बढ़ावा दूंगी. उन्होंने ट्रंप को भी आड़े हाथों लिया. कमला ने ट्रंप पर एक ऐसा सेल्स टैक्स प्लान करने का आरोप लगाया जो अमेरिकी मिडिल क्लास पर सालाना 4 हजार डॉलर का भार बढ़ाएगा. कमला ने कहा, वो (ट्रंप) अरबपतियों और बड़े निगमों को टैक्स में कटौती देंगे. कमला ने कहा, ट्रंप का सभी आयातों पर 20 प्रतिशत तक का व्यापक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव महंगाई बढ़ाएगा, क्योंकि ये रोजमर्रा की उन वस्तुओं पर टैक्स है, जिन पर आप महीनेभर चलने के लिए निर्भर रहते हैं.
कमला के सवाल पर क्या बोले ट्रंप?

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



